लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh:CM डॉ. मोहन यादव दिल्ली रवानाः मंत्रियों को विभाग बंटवारे पर होगी चर्चा, कांग्रेस का तंज-दिल्ली ने CM को अधिकार दिए या नहीं?

By आकाश सेन | Updated: December 29, 2023 00:27 IST

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात को दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मंत्रियों को विभाग बंटवारे को लेकर दिल्ली में उनकी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से फाइनल चर्चा हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली रवाना >मंत्रिमंडल में विभाग बंटवारे को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा होने की संभाृवना ।कांग्रेस का तंज-दिल्ली ने CM को अधिकार दिए या नहीं?

भोपाल: दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम डॉ.  मोहन यादव ने बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। ये मुलाकात करीब आधे  घंटे तक चली। माना जा रहा है कि सीएम डॉ मोहन यादव ने मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। सीएम शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे के बाद दिल्ली से वापस लौटेंगे।25 दिसंबर को डॉ. मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। जहां टीम मोहन में 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके तीन दिन बाद भी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसा है। 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- डबल इंजन में दिल्ली का इंजन ही चलता दिख रहा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'CM के चयन का फैसला 10 दिन में, मंत्रिमंडल का फैसला 12 दिन में, अब विभागों के बंटवारे में देरी और खींचतान जारी है।' उन्होंने आगे लिखा, 'आखिर प्रदेश के नए नवेले मुख्यमंत्री को कोई अधिकार दिया भी गया है कि नहीं, या सारे फरमान दिल्ली दरबार से जारी हो रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में दिल्ली का इंजन ही चलता दिखाई दे रहा है।'

सिंघार ने लिखा- मध्यप्रदेश में सुस्ताशन का आरंभ

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने ट्वीट किया- भाजपा की लेटलतीफी से शासन व्यवस्था ठप पड़ी है। जो सरकार विभागों की खींचातानी में लगी हो, वो जनता को कैसे संभालेगी। जनता परेशान है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए?

जानिए सरकार बनने से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार तक कब क्या हुआ?

• 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए।

• 8 दिन बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का चयन किया गया।

• इसके 2 दिन बाद 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली।

• इसके 12 दिन बाद 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

• मंत्रिमंडल विस्तार के तीन दिन बाद भी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है।

माना जा रहा है कि शनिवार या फिर सोमवार को मंत्रियों के विभागों को बंटवारा भी हो जाएगा। अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव मंत्रियों के विभाग बंटवारे का पूरा ड्राफ्ट केंद्रीय नेतृत्व से दिखाने के बाद वहां से हरीझंडी मिलते ही मंत्रियों के विभागों का ऐलान करेंगे। ऐसे में देखना है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलता है । और विभाग बंटवारे में क्या कुछ नया देखने को मिलता है।

टॅग्स :Madhya Pradeshमोहन यादवकांग्रेसCongressBJPMadhya Pradesh Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो