लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विस : कांग्रेस ने मंत्रियों, विधायकों के वास्ते अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाने का विरोध किया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:59 IST

Open in App

भोपाल, आठ मार्च सदन में प्रवेश के लिए मंत्रियों और विधायकों के लिए अलग-अलग द्वार बनाये का विरोध करते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने सोमवार को हंगामा किया और इसके बाद मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई।

शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा, ‘‘सदन में प्रवेश के लिए मंत्रियों के लिए अलग द्वार और विधायकों के लिए अलग द्वार कर दिया गया है। यह कौन सा अंग्रेजों का कानून हम लागू कर रहे हैं?’’

हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह व्यवस्था विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने की है और अगर सदस्यों को कोई सुझाव देना है तो जाकर अध्यक्ष से कहें।

मिश्रा ने कहा कि लोकसभा में भी इस तरह की प्रवेश द्वार व्यवस्था है।

जब यह आपत्ति उठाई गई थी, तब आसंदी पर गौतम नहीं थे बल्कि एक महिला सदस्य विराजमान थी।

जवाब के बाद पटवारी एवं मिश्रा के बीच इस मुद्दे पर तीखी नोकझोंक होने लगी। इसके बाद कांग्रेस के अन्य विधायक भी इसमें शामिल हो गये और हंगामा करने लगे, जिसके चलते सभापति जमुना सोलंगी ने सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सभी विधायकों के सम्मान की रक्षा करे, चाहे वे सत्तापक्ष के हों या विपक्ष के।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा अनुरोध है कि सदन की चली आ रही यह परंपरा कायम रखनी चाहिए।’’

इसके बाद मिश्रा ने कहा, ‘‘प्रतिपक्ष नेता ने बहुत सही विषय की ओर ध्यान आकर्षित किया है। मैंने पहले ही कहा था कि यह व्यवस्था सरकार की नहीं है। इस परिसर के अंदर अध्यक्ष की व्यवस्था चलती है। नेता प्रतिपक्ष एवं अध्यक्ष जैसा तय करेंगे, उसमें सभी की सहमति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी