लाइव न्यूज़ :

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में 2 सड़क हादसे से दहशत, पांच लोगों की मौत; 7 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2024 13:17 IST

MP Road Accident:इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि वाहन किसका है।

Open in App

MP Road Accident: मध्यप्रदेश के खरगौन और मुरैना जिले में दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और सात व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। खरगौन कोतवाली पुलिस थाने के उपनिरीक्षक श्रीराम भूरिया ने बताया कि खरगौन में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास रविवार सुबह करीब सात बजे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और वैन के बीच टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि वैन में मौजूद दो लोग रामलाल (50) और शोभाराम (49) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच व्यक्ति घायल हो गए। भूरिया ने बताया कि एसयूवी में एक ही व्यक्ति बैठा था। उन्होंने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट पर ‘एसडीएम’ (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) लिखा हुआ था। इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि वाहन किसका है।

पुलिस ने बताया कि मुरैना में शनिवार रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गईं, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सबलगढ़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुरैना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर पीपलवाड़ी पुलिस चौकी के पास हुई।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार बिशु (65) और सचिन (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष (28) नामक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सबलगढ़ सरकारी अस्पताल से मुरैना के जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'