लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः मुख्यमंत्री यात्रा पर पथराव मामले में गवाह का दावा, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरदस्ती लिए बयान

By भाषा | Updated: September 8, 2018 21:00 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक अजय सिंह ने यहां अपने निवास पर युवक संदीप चतुर्वेदी को संवाददाताओं के सामने पेश किया।

Open in App

भोपाल, आठ सितम्बरः मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआर्शीवाद यात्रा के दौरान पत्थर फेंकने के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को गवाही देने वाले 23 वर्षीय युवक ने शनिवार को दावा किया कि पुलिस के दबाव में आकर उसे जबरदस्ती गवाही देनी पड़ी जबकि न तो उसके सामने यह घटना हुई और न ही वह इस मामले में गिरफ्तार किये गये लोगों को जानता है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक अजय सिंह ने यहां अपने निवास पर युवक संदीप चतुर्वेदी को संवाददाताओं के सामने पेश किया।

संदीप ने अपने कथन के शपथ पत्र और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में लिखे पत्र की प्रति संवाददाताओं को देते हुए कहा, ‘‘मैंने उक्त घटना नहीं देखी थी। रात को लगभग 1.30 बजे मुझे पुलिस उपनिरीक्षक दीपक बघेला ने पेट्रोल पम्प, जहां मैं काम करता हूं, से उठाया और कमर्जी थाना ले जाकर यह बयान देने के लिए कहा कि कुछ लोगों के नाम जो वे (पुलिस) बता रहे हैं, लेकर मैं पुलिस को यह बयान दूं कि उन लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ पर पत्थर फेंके थे। जिससे रथ का शीशा टूट गया।’’

संदीप ने आगे कहा, ‘‘मैंने जब उन्हें (पुलिस) को बताया कि इस तरह की घटना मैंने नहीं देखी और जिन लोगों के नाम आप लेने को कह रहे हैं, मैं उन्हें जानता भी नहीं हूं। परंतु बघेला और अन्य पुलिसवालों ने मुझे थाने में पीटा और मुझसे जबरदस्ती बयान लिया।’’ उन्होंने इस मामले में जान का खतरा होने की आशंका भी जताई।

संदीप की भोपाल में पत्रवार वार्ता और सीधी पुलिस द्वारा जबरदस्ती बयान लिये जाने के संबंध में पूछे जाने पर सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने कहा, ‘‘यह मामला जांच में है इसलिये मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।’’ मालूम हो कि मुख्यमंत्री चौहान के जनआशीर्वाद यात्रा के रथ पर प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट इलाके के ग्राम पटपरा में 2 सितम्बर की रात पथराव किये जाने के मामले में पुलिस ने नौ कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया। पत्थर फेंकने की इस घटना में यात्रा वाहन के चालक के बाजू का शीशा टूट गया था। हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर