लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश से झारखंड लौटे दो श्रमिक, दो दिनों के भीतर आठ बच्चों समेत 21 लोग कोविड पॉजिटिव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2021 20:10 IST

पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 तक पहुंच गयी जबकि इससे पूर्व बृहस्पतिवार को राज्य में कुल 27 नये संक्रमित ही पाये गये थे। 

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी मिली कि वह हरदाग खर्द गांव के रहने वाले हैं।गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर लिये गये उनके नमूनों की जांच की रिपोर्ट आयी तो वह संक्रमित निकले।दो श्रमिकों के कारण पिछले दो दिनों में गढ़वा में 21 लोग संक्रमित पाये गये।

रांचीः  झारखंड के गढ़वा जिले में रमना तहसील के हरदाग खर्द गांव में मध्य प्रदेश से पहुंचे दो श्रमिकों के संपर्क में आकर पिछले दो दिनों के भीतर आठ बच्चों समेत 21 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मच गया है।

 

इनमें श्रमिकों के परिजन और गांव के अन्य लोग शामिल हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन पूरे क्षेत्र के लोगों की कोरोना वायरस जांच करवा रहा है। झारखंड के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश की कोयला खदान क्षेत्र से तीन दिन पूर्व पहुंचे दो श्रमिकों के संपर्क में आकर उनके परिजन एवं ग्रामीणों में पिछले दो दिनों के भीतर दो से बारह वर्ष के आठ बच्चों समेत 21 लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।

उन्होंने कहा कि विभाग ने गढ़वा जिला प्रशासन की मदद से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में तीन दिनों के भीतर इन श्रमिकों के संपर्क में आये लोगों की तलाश कर उनकी जांच प्रारंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस घटना से विशेष रूप से इसलिए चिंतित है क्योंकि जिस क्षेत्र से दोनों श्रमिक झारखंड के गढ़वा पहुंचे हैं, मध्य प्रदेश के उस इलाके में वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामले पाए गए है।

उन्होंने कहा कि हरदाग खर्द गांव की जनसंख्या तीन सौ से कुछ अधिक है और इन सभी लोगों को आसपास के लोगों से दूरी रखने को कहा गया है और सभी की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। इस बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नामकुम स्थित समन्वयक मुख्य चिकित्सक डा. प्रवीण कुमार कर्ण ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये इन सभी 21 लोगों की अब कोरोना के डेल्टा प्रकार के लिए जांच की जा रही है और इस दिशा में कोई भी संकेत मिलते ही डेल्टा स्वरूप की पुष्टि करने के लिए इनके नमूने जीनोम श्रृंखला के वास्ते भुवनेश्वर स्थित प्रयोगशाला भेजे जायेंगे।

इस बीच, गढ़वा के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने बताया कि तीन दिन पूर्व मध्य प्रदेश की एक कोयला खदान से ट्रेन से दो श्रमिक हरदाग खर्द गांव में पहुंचे थे और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर लिये गये उनके नमूनों की जांच की रिपोर्ट आयी तो वह संक्रमित निकले। जिसके बाद पता किया तो जानकारी मिली कि वह हरदाग खर्द गांव के रहने वाले हैं।

ज्ञातव्य है कि झारखंड में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है लेकिन इन दो श्रमिकों के कारण पिछले दो दिनों में गढ़वा में 21 लोग संक्रमित पाये गये। वहीं, राज्य में भी पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 तक पहुंच गयी जबकि इससे पूर्व बृहस्पतिवार को राज्य में कुल 27 नये संक्रमित ही पाये गये थे। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी