लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: हाइवे पर पलटी कार, आग लगने से ड्राइवर समेत तीन लोग जिंदा जले

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 2, 2018 19:33 IST

राजधानी भोपाल से सटे जिले सीहोर के निकट बीती देर रात को इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक कार पलट गई, इसके बाद उसमें आग लग गई।  

Open in App

भोपाल, 2 सितंबर: इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक कार पलटने के बाद उसमें आग लग गई। घटना में कार में सवार पांच लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच निकले।दोनों युवकों का इलाज आष्टा चिकित्सालय में चल रहा है।  पुलिस ने कार में सवार दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजधानी भोपाल से सटे जिले सीहोर के निकट बीती देर रात को इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक कार पलट गई, इसके बाद उसमें आग लग गई।  

लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी, इसके बाद फायर ब्रिगेड के वाहन ने पहुंचकर आग को बुझाया, मगर तब तक कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।  पुलिस का कहना है कि ये सभी इंदौर से वापस लौट रहे थे, तभी डोडी और जावरा रोड के बीच करीब रात 2 बजे हादसे के शिकार हुए हैं।  

इनकी कार अनियंत्रित होकर टीले से टकराई, जिसके बाद उसमें आग लगी है।  पुलिस कार के नंबर एमपी-09- सी सी 4025 के आधार पर शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।  

पुलिस अधीक्षक सीहोर राजेश सिंह चंदेल के अनुसार कार में सवार लोग रायसेन जिले के रजवाड़ा ग्राम थाना बरेली के रहने वाले थे।  ये जब इंदौर गए थे, तब कार में चार लोग थे।  कार आशीष नामक युवक की थी।  

आशीष के अलावा धमेन्द्र, जीतेन्द्र राजकुमार रायकवार और उदित गाड़ी में सवार थे।  पुलिस अधीक्षक चंदेल ने बताया कि कार में टकराई और जब आग लगी तो कार चला रहे युवक राजकुमार और उसके बाजू में बैठे उदित तो दरवाजा खोलकर कार से बाहर आ गए, मगर ये आग से झुलस गए।

लेकिन कार में बैठे आशीष,जीतेन्द्र और धमेन्द्र कार से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई।  पुलिस अधीक्षक चंदेल ने बताया कि राजकुमार और उदित नामक युवक की हालत अब ठीक है।  पुलिस ने दोनोंं के खिलाफ 304 का मामला दर्ज कर लिया है। 

(यह न्यूज़ हमारे रिपोर्टर राजेंद्र पराशर की है )

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर