लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कॉलेज के तीन दोस्तों ने किया रेप, लड़की की सहेली ने आंखों से देखी वारदात

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 26, 2021 14:08 IST

इंदौर के मांडू से लौटते वक्त तीन दोस्तों ने एक स्नातक प्रथम वर्ष की महिला का बलात्कार किया और उसे मारा-पीटा की वह यह बात किसी को न बताए । महिला की सहेली ने यह पूरी वारदात में चौथी आरोपी है ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रथम वर्ष की छात्रा की सहेली की आंखों के सामने तीन आरोपियों ने किया रेपमहिला को मारा-पीटा किसी को कुछ न बताने की धमकी दी लड़की मां-बाप ने लसूदिया थाना में मामला दर्ज कराया

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में कॉलेज के तीन छात्रों ने स्नातक  प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली  एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया । दरअसल लड़की अपनी एक सहेली के कहने पर तीनों आरोपियों के साथ मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू गई थी । महिला की सहेली इस मामले में चौथी आरोपी है । 

.यह घटना 23 अगस्त की है , जब सभी मांडू से लौट रह थे । पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । हालांकि अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है । शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने पूरी घटना को वीडियो रिकॉर्ड किया, पिटाई की और उसे धमकी दी कि वह इसके बारे में किसी को भी न बताए । 

महिला की कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाई

उसने कहा कि तीनों आरोपियों ने उसका कोल्ड ड्रिंक में  नशीली दवा मिलकर उसके साथ  बारी-बारी से  दुष्कर्म किया । उसकी महिला मित्र ने तीनों को बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार करते देखा । घटना लसूदिया थाना क्षेत्र के एक आरोपी द्वारा किराए पर लिए गए फ्लैट में हुई ।

सहेली के कहने पर गई थी महिला 

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की दोस्त पूजा नरवरिया 23 अगस्त को अपने तीन दोस्तों के साथ उनके घर पर गई थी । तीनों आरोपियों की पहचान आशीष, निपुल और पुनीत के रूप में हुई है । पूजा ने पीड़िता को अपने और अपने दोस्तों के साथ मांडू चलने के लिए कहा । 

शाम करीब चार बजे इंदौर लौटते समय एक आरोपी आशीष ने पीड़िता को  नशीली दवा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई । पुलिस ने कहा कि "पीड़िता को रात करीब 10 बजे होश आया जब उसने खुद को आशीष द्वारा लिए गए फ्लैट नंबर -56 में पाया । पीड़िता की दोस्त के सामने ही तीनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया ।  "

आरोपियों ने महिला को पीटा 

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने महिला की पिटाई भी की और धमकी भी दी। पहले तो वह वही करने के लिए तैयार हो गई जो उसे आरोपी ने करने को कहा था  लेकिन बाद में उसने अपने एक दोस्त को घटना के बारे में बताया और उसके दोस्त ने बाद में अपने ही माता-पिता को घटना के बारे में बताया । पुलिस ने कहा कि पीड़िता पहले तो अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताने से डर रही थी । हालांकि  बाद में उसने मंगलवार को अपने माता-पिता को पूरी घटना के बारे में बताया । 

माता-पिता ने मामला दर्ज कराया 

इसके बाद पीड़िता के माता-पिता उसे लसूदिया थाने ले गए और शिकायत दर्ज कराई । पीड़िता का बयान दर्ज कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है । इंदौर के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद जिस फ्लैट में अपराध किया गया था, उस पर छापा मारा गया था ।

बागरी ने कहा कि सभी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है । हम जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे ।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर