लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: किसान आंदोलन शांतिपूर्वक खत्म, बीते साल 7 हजार किसानों पर दर्ज हुए थे मामले

By भाषा | Updated: June 10, 2018 22:04 IST

अपनी उपजों के वाजिब दाम, कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर किसानों के 10 दिवसीय देशव्यापी ‘गांव बंद आंदोलन’ के अंतिम दिन रविवार को मध्यप्रदेश में शांति रही।

Open in App

भोपाल, 10 जून। अपनी उपजों के वाजिब दाम, कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर किसानों के 10 दिवसीय देशव्यापी ‘गांव बंद आंदोलन’ के अंतिम दिन रविवार को मध्यप्रदेश में शांति रही। साग-सब्जी, फल एवं दूध की आवक आम दिनों की तरह बनी रही। इनकी कोई किल्लत नहीं हुई। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ऊर्फ कक्काजी ने बताया, ‘‘मैं भाजपा एवं प्रशासन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन को तहस-नहस करने के लिए असामाजिक तत्वों का उपयोग नहीं किया। हमने ‘गांव बंद’ का ही आह्वान किया था।’’ उन्होंने कहा कि पिछले साल एक जून से 10 जून तक किये गये किसान आंदोलन में करीब 7,000 किसानों पर मध्यप्रदेश में मामले दर्ज किये गये हैं। पिछले साल का आंदोलन बगैर किसान नेता द्वारा चलाया गया। इसलिए यह गलत दिशा में चला गया था।

गौरतलब है कि पिछले साल के आंदोलन में मंदसौर के पिपलिया मंडी में छह जून को पुलिस गोलीबार में छह किसानों की मौत हुई थी, जिसके बाद प्रदेश में व्यापक पैमाने पर हिंसा, आगजनी, लूटपाट एवं तोड़फोड़ हुई थी।कक्काजी ने बताया, ‘‘अगस्त में मैं किसानों की परेशानियों को उजागर करने के लिए यात्रा निकालूंगा और सरकार के दावों की पोल खोलूंगा। यह यात्रा झांकी की तरह होगी।’’  प्रदेश के विभिन्न जिलों से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन के अंतिम दिन आज भी प्रदेश में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं आई है। समूचे राज्य में शांति रही।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील