लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक: मां के शव को कंधे पर लादकर पैदल घर ले गईं बेटियां, तप रही थी सड़क लेकिन नहीं मिला शव वाहन, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 30, 2022 16:54 IST

मध्य प्रदेश के रीवा में मानवता उस समय शर्मसार हो गई जब एक मृत मां के शव को घर ले जाने के लिए चार बेटियों को चारपाई का सहारा लेना पड़ा और वो पैदल ही अपने मां के शव को लेकर घर गईं लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें शव वाहन नहीं दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया हैचार बेटियां चारपाई पर मृत मां के शव को लेकर पैदल अपने घर गईं लेकिन उन्हें शव वाहन नहीं मिलारीवा के सीएमएचओ डॉक्टर बीएल मिश्रा ने कहा कि यह इतनी बड़ी बात नहीं, जिसे तूल दिया जा रहा है

रीवा:मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जो यह पूछने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर यह किस तरह का सुशासन है, जिसमें एक मृत मां के शव को घर ले जाने के लिए चार बेटियों को चारपाई का सहारा लेना पड़ा और वो तपती हुई घूप में पैदल ही मां के शव को लेकर घर गईं लेकिन उन्हें अस्पताल प्रशासन की ओर से शव वाहन नहीं दिया गया।

जानकारी के मुताबिक 80 साल की मोलिया केवट की तबियत बिगड़ने पर उनकी बेटियों ने एंबुलेंस बुलाई। लेकिन जब एंबुलेंस नहीं आयी तो मोलिया की चार बेटियों ने उन्हें किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने चेक करने के बाद बुजुर्ग मोलिया को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चारों बेटियां मां के शव के पास बिलखने लगीं। यह घटना रायपुर कर्चुलियान पंचायत क्षेत्र की है।

सूचना के मुताबिक अस्पताल के कर्मचारियों ने रोती हुई बेटियों से कहा कि वो बुजुर्ग महिला के शव को घर लेकर जाएं। लेकिन उन्होंने इसके लिए शव वाहन नहीं दिया। इस कारण मजबूर मृत मोलिया की चारों बेटियों को तपती धूप में खटिया पर शव लादकर 5 किलोमीटर दूर घर ले जाने के लिए पैदल ही मशक्कत करनी पड़ी।

इस दर्दनाक वीडियो ने शिवराज सरकार के सिस्टम और इंसानियत की पोल खोल दी है। जानकारी के मुताबिक इस वाकये के बाद मामले में प्रतिक्रिया देते हुए रीवा के सीएमएचओ डॉक्टर बीएल मिश्रा ने कहा कि जिले में शव वाहन नहीं है। जिसके कारण मृतकों के परिजनों को भारी सामना करना पड़ता है। लेकिन इसके साथ ही डॉक्टर बीएल मिश्रा ने बड़े गैर जिम्मेदाराना तरीके से यह भी कहा कि यह इतनी बड़ी बात नहीं है, जिसको सोशल मीडिया पर इतना तूल दिया जा रहा है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि शव ले जाते समय रास्ते में रायपुर कर्चुलियान थाना भी पड़ा लेकिन थाने के पुलिसकर्मियों ने उनकी कोई मदद नहीं की और उल्टा तमाशबीन बने रहे।

कुछ बाइक सवारों ने बेटियों के द्वारा खटिया पर मां का शव ले जाते देखकर मामले की जानकारी ली और उसका वीडियो बना लिया। सबसे बड़ा प्रश्न तो यही उठता है कि लोग वीडियो तो बना लेते हैं लेकिन ऐसे दुख भरे समय में कोई भी मदद के लिए आगे क्यों नहीं आता है।

बताया जा रहा है कि रीवा जिला मुख्यालय में सिर्फ रेडक्रॉस शव वाहन देता है औक बाकी अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर शव वाहन की कोई व्यवस्था नहीं है। मौत के बाद परिजनों को अपने बूते ही शव को लेकर घर वापस जाना पड़ता है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानरीवा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?