लाइव न्यूज़ :

छात्र ने स्कूल में पढ़ी महात्मा गांधी की आलोचना करने वाली कविता, शिक्षक को थमाया गया नोटिस, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 8, 2023 08:52 IST

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के डुंडा सिवनी क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान छात्र ने महात्मा गांधी की आलोचना करने वाली कविता पढ़ी थी। इसे लेकर विवाद हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश सरकार की चल रही विकास यात्रा के तहत स्कूल में कार्यक्रम के दौरान पढ़ी गई कविता।अब मध्य प्रदेश के ही शिक्षा विभाग ने कविता पढ़े जाने को लेकर शिक्षक को नोटिस थमाया है।कविता में गांधी पर विभाजन की अवधि के दौरान हिंसा पर चुप रहने का आरोप लगाया गया था।

सिवनी: मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग ने एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्र द्वारा महात्मा गांधी की आलोचना करने वाली कविता सुनाने के बाद एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन पहले हुई इस घटना के वीडियो में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को गायन के दौरान ताली बजाते हुए भी देखा जा सकता है।

प्रदेश सरकार की चल रही विकास यात्रा के तहत पांच फरवरी को सिवनी जिले के डुंडा सिवनी क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एक छात्र ने एक कविता का पाठ किया जिसमें महात्मा गांधी पर विभाजन की अवधि के दौरान हिंसा पर चुप रहने का आरोप लगाया गया था।

इसमें यह भी सवाल किया कि जैसा कि हमें सिखाया गया है कि केवल चरखे से ही भारत को आजादी मिली है तो देश के लिए फांसी पर चढ़ने वाले कौन थे। जिला शिक्षा अधिकारी कमल किशोर पटेल ने मंगलवार को बताया कि छात्रा का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी गई है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने कहा कि भाजपा विधायक को कविता पाठ के दौरान ताली बजाते हुए देखा गया, जिसमें गलत इतिहास का चित्रण कर महात्मा गांधी का अपमान किया गया है। दूसरी ओर भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि यह घटना बच्चों से संबंधित है और इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए।

टॅग्स :Madhya Pradeshकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण