लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : सुरक्षा गार्डों ने पथराव कर रहे चोरों पर की फायरिंग, एक चोर की मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2021 21:16 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक निजी कंपनी के सुरक्षा गार्डों ने कथित रूप से पथराव कर रहे चोरों पर फायरिंग कर दी, जिससे इनमें शामिल 22 वर्षीय एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना खरगोन जिले के बडवाह के काटकूट के दूरस्थ जंगल क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार ने सोमवार को मीडिया को बताया कि बडवाह के काटकूट के दूरस्थ जंगल क्षेत्र में एलएंडटी कंपनी पाइप लाइन डालने का काम कर रही है। पंवार के अनुसार बीती देर रात कंपनी के पावर हाउस के पास कुछ बदमाश कथित रूप से चोरी करने पहुंचे, जब वे चोरी कर लौट रहे थे तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन बदमाशों ने उन पर पथराव कर दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान सुरक्षा गार्डो ने अपने बचाव में फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 22 वर्षीय नरेंद्र सोलंकी को गोली लग गई। उसे कंपनी के वाहन से बडवाह अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंवार ने बताया कि इस संबंध में बडवाह पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही खरगोन फोरेंसिक टीम भी अस्पताल पहुंच गई और बडवाह अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।मृतक के बडे भाई हरि सोलंकी ने बताया, ‘‘रविवार शाम को 5 बजे घर से मेरा भाई (नरेंद्र) गया था। उसकी मौत कैसे हुई जानकारी नहीं है। नरेन्द्र खेती का काम करता था। किसके साथ गया था, इसकी जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार"कल्याणकारी योजनाओं के कारण भारत में मजदूर काम करने को तैयार नहीं": सप्ताह में 7 दिनों के कार्य दिवस के बाद L&T चेयरमैन का आया नया बयान

कारोबारWatch: आखिर आप पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं?, सप्ताह में 90 घंटे काम कीजिए, एलएंडटी प्रमुख सुब्रमण्यन ने कहा, सोशल मीडिया पर कमेंट, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज कंपनी L&T के चेयरमैन पर क्यों भड़कीं दीपिका पादुकोण, जानें क्या है मामला

कारोबारशेयर बाजार में तेजी लौटी; सेंसेक्स, निफ्टी नई ऊंचाई पर, आईटी कंपनियों के शेयर चमके

कारोबारबाजार के लिये शुक्रवार रहा शानदार; सेंसेक्स 56,000 अंक के पार पहुंचा, रुपया 53 पैसे उछला

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर