लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पार्वती नदी से मिल रहे हैं सोने-चांदी के सिक्के! अफवाह फैलने के बाद कई दिन से लोग खुदाई में जुटे

By विनीत कुमार | Updated: January 11, 2021 08:40 IST

पिछले करीब एक हफ्ते से मध्य प्रदेश में पार्वती नदी में सोने और चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह के बाद लोगों की भीड़ शिवपुरा और गणूपुरा गांव में जुट रही है। आलम ये है कि प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात करना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजगढ़ जिले में पार्वती नदी में सोने और चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह मध्य प्रदेश सहित राजस्थान से भी पहुंचे लोग नदी की खुदाई करने, किसी को ऐसा कुछ नहीं मिलाकरीब 8 दिन पहले मछुआरों को नदी से कुछ सिक्के मिलने के बाद फैली है अफवाह

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पार्वती नदी में सोने और चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह ने यहां लोगों की भीड़ काफी बढ़ा दी है। जिले के शिवपुरा और गणूपुरा गांव में पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश सहित राजस्थान से भी बड़ी संख्या में लोग सोने और चांदी के सिक्के खोजने पहुंच गए हैं।

अफवाह कुछ ऐसी फैली कि पिछले करीब पांच दिन से कई लोग यहां नदी खोदने में लगे हैं। लोग सुबह से लेकर शाम तक कुंदाल, फावड़ा लेकर खुदाई में लगे रहते है। लोगों को विश्वास है कि यहां से मुगलकाली सोने और चांदी के सिक्के मिलेंगे। 

वैसे, ये और बात है कि अभी तक किसी को कुछ नहीं मिला है। अब हालात ये है कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन को पुलिस को तैनात करना पड़ा है।

पार्वती नदी में सोने के सिक्के की अफवाह कैसे फैली

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एक स्थानीय शख्स ने बताया, 'करीब 8 दिन पहले यहां कुछ मछुआरों को कुछ सिक्के मिले। इसके बाद से ही ये बात फैली और धीरे-धीरे यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना शुरू हो गया।'

बहरहाल, स्थानीय मीडिया के अनुसार सोने के सिक्के खोजने में बुजुर्ग महिलाओं से लेकर बच्चे भी शामिल हैं। इस कारण नदी के किनारों पर काफी संख्या में छोटे-छोटे गड्डे बन गए। किसी को अभी तक कुछ मिला नहीं है लेकिन लोगों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है।

बता दें कि शिवपुरा गांव सीहोर और राजगढ़ जिले की सीमा पर स्थित है। पार्वती नदी इन दोनों जिलों को काटती है। अफवाह फैलने की जानकारी जब जब राजस्व विभाग को लगी तो वहां तहसीलदार भी देखने के लिए पहुंचे। वहां सिक्के तो नहीं मिले, हालांकि गांव के लोग बड़ी संख्या में खुदाई करते हुए जरूर नजर आए।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार राजस्व विभाग के नरसिंहगढ़ के नायब तहसीलदार राजेंद्र शर्मा ने कहा, 'हमें पांच दिन पहले इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद हमने पुलिस और विभाग को अलर्ट किया। ऐसा नहीं है कि कोई बहुमूल्य सिक्के मिले हैं। केवल कुछ पुराने सिक्के मिले हैं। संभव है कि वे ऐसे सिक्के हों जो पुराने समय में लोगों ने रिवाज के तहत नदी में डाले हों।'

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी