लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में हो रही है लगातार बारिश, नाले में फंस गई गर्भवती महिला, पहुँचाया गया अस्पताल, मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद ले रहे जायजा

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 4, 2024 19:39 IST

ख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेशभर में हो रही भारी बारिश को लेकर प्रदेश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री यादव स्वयं प्रदेश के जलमग्न निचले इलाकों की जानकारी ले रहें हैं और बस्तियों के परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम को 24 घण्टे अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में हो रही है लगातार बारिशमुख्यमंत्री मोहन यादव खुद ले रहे जायजानाले में फंस गई गर्भवती महिला, पहुँचाया गया अस्पताल

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेशभर में हो रही भारी बारिश को लेकर प्रदेश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री यादव स्वयं प्रदेश के जलमग्न निचले इलाकों की जानकारी ले रहें हैं और बस्तियों के परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम को 24 घण्टे अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए हैं। 

इस बीच दमोह जिले के हटा क्षेत्र में भारी बारिश से पाटन गांव के पास लमती नाला के उफान पर आने से पाटन गांव की एक गर्भवती महिला श्रीमती गीता यादव नाले में फंस गई। गर्भवती महिला के नाला के उस पार फंसने की जानकारी सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के द्वारा जिला प्रशासन को मिली। दमोह जिला कलेक्टर श्री सुधीर कोचर के निर्देश पर तत्काल बचाव दल का गठन किया गया। हटा एसडीएम श्री राकेश मरकाम, नायब तहसीलदार श्री शिवराम चढ़ार और बीएमओ श्री उमाशंकर पटेल स्वास्थ्य अमले के साथ मौके पर पहुंचे। 

एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। गर्भवती महिला को एक बांस के चद्दर बनाकर बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकाला गया।  नाला के इस पर इंतजार कर रहे स्वास्थ्य अमले द्वारा गर्भवती महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो पहुंचाया गया।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए