लाइव न्यूज़ :

क्या कोरोना वायरस बना बहाना, मध्य प्रदेश के सियासी घमासान से जुड़ा है संसद सत्र स्थगित न करने का फैसला!

By नितिन अग्रवाल | Updated: March 17, 2020 08:46 IST

सियासी विश्लेषकों का मानना है कि यदि संसद सत्र को कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते रोका गया, तो मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्र को 26 मार्च तक टालने के फैसले को आधार मिल जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने साफ कर दिया कि कोरोना संक्रमण के चलते संसद सत्र को स्थगित नहीं किया जाएगा.संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संसद का बजट सत्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी रहेगा.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने साफ कर दिया कि कोरोना संक्रमण के चलते संसद सत्र को स्थगित नहीं किया जाएगा. ऐसा तब है, जब सत्र जारी रखने के लिए सरकार के पास कोई बहुत महत्वपूर्ण कामकाज बाकी नहीं है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संसद का बजट सत्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी रहेगा. सरकार स्थिति पर लगातार निगरानी कर रही है. सरकार के फैसले को मध्यप्रदेश के सियासी घमासान से जोड़कर देखा जा रहा है.

सियासी विश्लेषकों का मानना है कि यदि संसद सत्र को कोरोना संक्र मण के खतरे के चलते रोका गया, तो मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्र को 26 मार्च तक टालने के फैसले को आधार मिल जाएगा. विश्लेषकों का कहना है कि जब भाजपा मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के सदन की कार्यवाही टालने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रही है, तो केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार के संसद सत्र स्थगित करने से अलग संदेश जाएगा.

उधर, कांग्रेस ने अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए गुजरात में भी कोरोना के खतरे के चलते विधानसभा सत्र स्थगित करने की मांग उठाई, जिसे खारिज कर दिया गया.

संसद में शुरू हुई थर्मल स्क्रीनिंग

सांसदों की मांग और खतरे को देखते हुए संसद के सभी प्रवेश द्वारों पर सोमवार से आगंतुकों की थर्मल स्क्रूीनिंग शुरू भी कर दी गई. इससे परिसर में आने वाले हर व्यक्ति के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है. एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस जांच में यदि किसी आगंतुक को बुखार होने की पुष्टि होती है तो उसे परिसर में जाने से मना करने के साथ ही इसकी जानकारी उच्च स्तर को देने का निर्देश दिया गया है.

टॅग्स :कोरोना वायरससंसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेशलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos