लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: पिंजरे से फुर्र हुआ ‘तोता’ : परिवार ने इश्तिहार जारी कर घोषित किया इनाम किया, मोबाइल चलाने में माहिर था मिट्ठू

By आकाश सेन | Updated: November 29, 2023 14:14 IST

जबलपुर: प्रिय मीनू तुम जहां भी हो लौट आओं तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा, आप सोच रहे होंगे कि ये किसी शख्स की किसी परिजन के लिए गुहार होगी कि वो जहां भी है लौटा आएं। लेकिन नहीं यहां बात हो रही है, एक मैना तोते की जिसका नाम मीनू है।

Open in App
ठळक मुद्देमीनू (तोता)पिंजरा खोल कर हुआ फुर्र ।यूट्यूब पर वीडियों देखने की शौकिन थी मीनू। अखरोट खाने वाली मीनू की बहुत मजबूत थी याददाश्त।मीनू के जाने से शर्मा परिवार उदास।

जबलपुर के सुखसागर वैली में रहने वाले  शर्मा परिवार के यहां बीते छ साल से मीनू एक परिवार की सदस्य की तरह रह रही थी । जो अब पिंजरा खौल कर उड़ गई है। मीनू के जाने से परिवार दुखी और उदास है और मीनू के वीडियों देखकर उसके वापस आने का इंतजार कर रहा है। 

इस 6 साल की मीनू (तोते) की तलाश यूं ही नहीं की जा रही बल्कि इस मीनू में बहुत सारी खासियत भी है। 6 साल में मीनू ने परिवार के साथ एक गहरा रिश्ता जोड़ लिया था। यही नहीं मीनू परिवार के एक-एक सदस्य का नाम और उनकी एक्टिविटी को पहचानती थी और उस हिसाब से उनके साथ रिएक्ट भी करती थी।मीनू (तोता)यूट्यूब पर वीडियो देखने में थी माहिर

सबसे खास बात यह है कि मीनू मोबाइल चलाने में भी माहिर थी। मीनू अपने हिसाब से मोबाइल में वीडियो लगाती और उनको चेंज करती जब मोबाइल में वीडियो के दौरान उसमें विज्ञापन आता तो मीनू उसे बखूबी किसी इंसान की तरह उसे स्कीप भी कर देती थी। मीनू की यही सारी खासियत अब शर्मा परिवार को खल रही है। मीनू के चले जाने के बाद शर्मा परिवार काफी दुखी है, परिवार के मुखिया रितेश शर्मा और उनकी पत्नी संगीता शर्मा का कहना है कि मीनू के जाने के बाद अब घर में उनका मन ही नहीं लग रहा।

पिंजरा खोल गायब हुई मीनू

परिवार की सदस्य संगीता शर्मा बताती है कि रोज की तरह मीनू घर के आंगन में रखे पिंजरे में खेल रही थी और अचानक उसने 23 तारीख को खुद से पिंजरा खोल लिया और उड़ गई। घरवालों की नजर जब मीनू पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आई।

अखरोट खाने वाली मीनू की बहुत मजबूत थी याददाश्त

परिवार के मेंबर संगीता बताती है कि मीनू खाने में अखरोट और बादाम पसंद करती थी। उन्होंने बताया कि मीनू कभी भी मिर्ची नहीं खाती थी। उसे रात में दूध और चावल पसंद था। यही वजह है कि अखरोट खाने वाली 6 साल की मीनू न केवल घर के सदस्यों को बल्कि बाहर से आने वाले मेहमानों और लोगों को भी बखूबी जानती थी।

टॅग्स :Madhya PradeshJabalpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज