लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः मज़दूर की किस्मत में चमके हीरे, खदान से 7.2 कैरेट का हीरा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

By भाषा | Updated: October 29, 2020 18:54 IST

हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘बलबीर सिंह यादव नामक श्रमिक को कृष्णा कल्याणपुर क्षेत्र की पाटी बजरिया हीरा खदान से 7.2 कैरेट वजन का हीरा मिला है। कीमती पत्थर मिलने के बाद बलवीर ने इसे हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा कि हीरे की सही कीमत अधिकारियों द्वारा तय की जायेगी फिर इसकी नीलामी होगी।हीरे की नीलामी में 35-40 लाख रुपये की बीच कीमत मिल सकती है।अधिकारी ने बताया कि नीलामी से प्राप्त धनराशि से 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काट कर शेष धनराशि यादव दंपति को दी जायेगी। 

पन्नाः मध्य प्रदेश के पिछड़े इलाके बुंदेलखंड की विश्व प्रसिद्ध पन्ना की हीरा खदानों में से एक खदान में 7.2 कैरेट का हीरा मिलने से एक मजदूर की किस्मत चमक गई है।

इस हीरे की अनुमानित कीमत 35-40 लाख रुपये आंकी गयी है। हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘बलबीर सिंह यादव नामक श्रमिक को कृष्णा कल्याणपुर क्षेत्र की पाटी बजरिया हीरा खदान से 7.2 कैरेट वजन का हीरा मिला है। कीमती पत्थर मिलने के बाद बलवीर ने इसे हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।’’

सिंह ने कहा कि हीरे की सही कीमत अधिकारियों द्वारा तय की जायेगी फिर इसकी नीलामी होगी। हालांकि बलवीर और उसकी पत्नी लाडवती ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें सूचित किया गया है कि हीरे की नीलामी में 35-40 लाख रुपये की बीच कीमत मिल सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि इसे अगली नीलामी में रखा जायेगा। दंपति ने इस बात की लिये भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इससे उनकी किस्मत बदल जायेगी और उन्हें बच्चों की शिक्षा के लिये जरूरी धन उपलब्ध हो सकेगा। एक अधिकारी ने बताया कि नीलामी से प्राप्त धनराशि से 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काट कर शेष धनराशि यादव दंपति को दी जायेगी। 

टॅग्स :हीरामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल