लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: महू में सेना की फायरिंग रेंज में गोला-बारूद का छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:58 IST

Open in App

महू (मप्र), 18 नवंबर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू स्थित सेना की फायरिंग रेंज में बृहस्पतिवार को कथित रूप से गोला-बारूद का छर्रा लगने से 40 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति घायल हो गया।

बडगोंदा पुलिस थाने के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि महू स्थित सेना की फायरिंग रेंज में दोपहर तीन बजे के आसपास हथियारों की जांच हेतु फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान वहां पर जनता के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है, लेकिन स्थानीय निवासी दित्या बामनिया वहां चला गया, जिससे वह छर्रा लगने से घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि उसके एक कान के पास मामूली चोट आई है और उसे महू सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे इंदौर शहर के एमवाय अस्पताल में भेज दिया गया है।

कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार जब उसे चोट लगी तो वह फायर किये गये गोला-बारूद के खोखे उठा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक कुछ लोग गोला-बारूद के खोखे इकट्ठा कर बेचने के लिए फायरिंग रेंज में घुसकर अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो