लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः जनसुनवाई के दौरान शिकायत करने वाले को कलेक्टर ने भेजा जेल

By भाषा | Updated: August 26, 2018 20:22 IST

कलेक्टर अभय वर्मा का कहना है कि वह बुजुर्ग शराब पीकर जनसुनवाई में आया था और काफी हुड़दंग कर रहा था इसीलिए पुलिस पकड़ कर ले गयी।

Open in App

भोपाल, 26 अगस्तःमध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में खराब सड़क की शिकायत करने 21 अगस्त को आये 61 साल के बुजुर्ग को नरसिंहपुर कलेक्टर अभय वर्मा ने कथित रूप से ऊंची आवाज में बात करने जेल भेज दिया। यह बुजुर्ग पांचवें दिन बड़ी मुश्किल से जमानत पर कल जेल से बाहर आया और उसने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ कलेक्टर पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

इस बुजुर्ग का नाम है पी के पुरोहित। वह रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारी है और मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ग्राम खुरपा का रहने वाला है।

जेल से बाहर आने के बाद पुरोहित ने आज कलेक्टर पर सड़क बनाने की मांग करने के कारण जबरन जेल पहुंचाने का आरोप लगाया और यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है और घटना दिवस की सीसीटीवी फुटेज देखकर कलेक्टर पर एफआईआर दर्ज कराने की जाए।’’ नरसिंहपुर कलेक्टर अभय वर्मा ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘वह बुजुर्ग शराब पीकर जनसुनवाई में आया था और काफी हुड़दंग कर रहा था इसीलिए पुलिस पकड़ कर ले गयी।’’ इसी बीच, पुरोहित द्वारा कलेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग के बारे में पूछने पर जिले के पुलिस अधीक्षक डी.एस. भदौरिया ने कहा, ‘‘शिकायत कार्यालय में मिली है। जांच की जायेगी।’’ पुरोहित ने कहा कि मैंने ठान लिया है कि सड़क भी बनवाकर रहूंगा और अपने साथ हुए अन्याय की लड़ाई भी लडूंगा।

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने अपनी शिकायत के साथ पूरा विवरण दिया और कलेक्टर अभय वर्मा को बार-बार बताया। इसलिए उन्होंने गुस्सा होकर मेरे को जेल भेजा है और कोई कारण नहीं है। मैंने कोई गलत शब्द बोले नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से यही निवेदन करता हूं कि मेरे उस दिन के टीवी फुटेज मंगाकर सबके सामने देखा जाये कि मैंने क्या गलत बोला है।’’ पुरोहित ने कहा कि उसका कुसूर सिर्फ इतना है कि वह चाहता है कि दो किलोमीटर की सड़क उसके गाँव में बन जाए।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह