लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश मौसम की जानकारी: नौतपा जारी, मौसम में बदलाव, हवाओं के साथ बूंदाबांदी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 1, 2020 15:50 IST

मौसम विभाग ने अगले दो तीन रोज तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का पूर्व अनुमान है. बीते 24 घंटों में को सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला व खरगौन में दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश रीवा, जबलपुर एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई व शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के सीधी एवं देवसर 3, रामपुर, केवलारी, समनगर, रीवा, हनुमना, मनगवां, विजयराघौगढ़, वारासिवनी 1 सेमी बरसात दर्ज की गई. आज सुबह 8 बजे समाप्त हुए बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सैल्सियस खरगौन एवं मंडला में दर्ज किया गया.

भोपालः  नौतपा के बीच प्रदेश में शुरू हुई प्री मानसूनी गतिविधियों से मौसम में बदलाव आ गया है. बीते 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गर्ई.

मौसम विभाग ने अगले दो तीन रोज तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का पूर्व अनुमान है. बीते 24 घंटों में को सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला व खरगौन में दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश रीवा, जबलपुर एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई व शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा.

बीते 24 घंटों में राज्य के सीधी एवं देवसर 3, रामपुर, केवलारी, समनगर, रीवा, हनुमना, मनगवां, विजयराघौगढ़, वारासिवनी 1 सेमी बरसात दर्ज की गई. आज सुबह 8 बजे समाप्त हुए बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सैल्सियस खरगौन एवं मंडला में दर्ज किया गया.

पूर्वानुमान: आगामी 24 घंटों में भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों के जिलो में तथा सतना, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, गुना एवं श्योपुरकला जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

आगामी 24 घंटों में राज्य भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभागों के जिलों में व सतना, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, गुना एवं श्योपुरकला जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी के साथ ही तेज हवा 30-40 किमी. की गति से चल सकती है.

राष्ट्रपति ने पूछे राज्यपाल के हालचाल

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दस्तक को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल लालजी टंडन से फोन पर कुशलक्षेम पूछ कर चिंता जताई. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल लालजी टंडन से फोन पर राजभवन में संक्रमण के बारे में भी जानकारी ली. राज्यपाल, राष्ट्रपति को बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. गौरतलब है कि पिछले दिनों राजभवन की कर्मचारी कालोनी में रहने वाले 10 लोग कोरोना प्रभावित पाए गए थे. इसके बाद से उन लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से राजभवन के बाहर शिफ्ट कर दिया गया था. 

शाजापुर के बाद बैतूल और सिंगरौली में चमगादड़ें मरी

मध्य प्रदेश के बैतूल और सिंगरौली में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत से दहशत फैल गई है. इसके पूर्व राज्य के शाजापुर में भी कुछ चमगादड़ों की मृत्यु हो गई थी. वन विभाग ने चमगादड़ो की मृत्यु पर जांच शुरू कर दी है. मृत चमगादड़ों का पोस्ट मार्टम करबाकर सैम्पल जांच के लिए वेटरनरी कालेज जबलपुर और उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला भोपाल भेज गए हैं.

करीब छह दिन पहले बैतूल के भीमपुर ब्लाक के बेहड़ा धाना गांव में 20 चमगादड़ों की मौत हुुई. दो दिन पहले सिंगरौली जिले की माड़ा तहसील के पड़री गांव में भी मौत हुई हैं. इसके पूर्व शाजापुर में भी कुछ चमगादड़ों की मृत्यु हो गई थी. चमगादड़ों की मृत्यु से इसलिए भी स्थानी लोगों को डर लग रहा है कि कहीं वह कोरोना ना फैला दें.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनामौसममौसम रिपोर्टभोपालरामनाथ कोविंदशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए