लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: एक साथ यात्रा कर रहे मुस्लिम शख्स और हिंदू महिला को बजरंग दल के सदस्यों ने ट्रेन से जबरन उतारा, पुलिस को सौंपा

By विशाल कुमार | Updated: January 19, 2022 07:54 IST

14 जनवरी के इस मामले में लव जिहाद का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के सदस्यों ने ट्रेन से उतारते हुए आसिफ शेख की पिटाई भी की जो कि एक इलेक्टॉनिक की दुकान चलाते हैं। वहीं महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग दल के सदस्यों ने ट्रेन से उतारते हुए आसिफ शेख की पिटाई भी कीबजरंग दल के सदस्यों के खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया था।एक हिंदू महिला को एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा गुमराह किए जाने की जानकारी मिली थी।

भोपाल: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बजरंग दल के सदस्यों ने एक साथ यात्रा कर रहे एक मुस्लिम पुरुष और एक विवाहित हिंदू महिला को अजमेर जाने वाली ट्रेन से जबरन उतार दिया गया और उज्जैन के रेलवे पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 14 जनवरी के इस मामले में लव जिहाद का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के सदस्यों ने ट्रेन से उतारते हुए आसिफ शेख की पिटाई भी की जो कि एक इलेक्टॉनिक की दुकान चलाते हैं। वहीं महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

जीआरपी ने इंदौर के रहने वाले दोनों यात्रियों से पूछताछ की और उनके माता-पिता के आने तक उन्हें थाने में बैठाया गया। बयान दर्ज होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

जीआरपी के अनुसार, कोई शिकायतकर्ता नहीं होने के कारण बजरंग दल के सदस्यों के खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया था। जीआरपी की पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने कहा कि शेख और महिला पारिवारिक मित्र थे और एक-दूसरे को सालों से जानते थे।

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें खुद को बजरंद दल का सदस्य बताने वाले तीन लोग शेख को ट्रेन के कोच से घसीटकर बाहर ला रहे थे जबकि महिला उनके पीछे चल रही थी।

वहीं, पुलिस स्टेशन के एक वीडियो में महिला बजरंग दल के लोगों पर चिल्ला रही थी और कह रही थी कि तुम्हारी एक गलती मेरी जिंदगी बर्बाद कर सकती है। मैं एक बालिग हूं और स्कूल में शिक्षक हूं, मैं बच्चों को पढ़ाती हूं।

विहिप के मालवा प्रांत के प्रचार प्रमुख कुंदन चंद्रावत ने कहा कि विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से जानकारी थी कि एक हिंदू महिला को एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा गुमराह किया जा रहा था और अपने साथ ले जाया गया था।

टॅग्स :Madhya PradeshमहिलाWoman
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी