लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh municipal poll results 2022: देवास महापौर पद पर बीजेपी ने किया कब्जा, 45884 वोट से जीते, रतलाम में भाजपा आगे, जानें कांग्रेस और आप का हाल

By नितिन गुप्ता | Updated: July 20, 2022 16:10 IST

Madhya Pradesh municipal poll results 2022: देवास में भाजपा की गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कांग्रेस की विनोदिनी व्यास को हरा दिया है। गीता को 89502 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी को 43618 मत प्राप्त हुए। आप की चाना ज्ञानेश को 7734 और नोटा को 1690 मिले। भाजपा ने 45884 वोट से जीत दर्ज की। 

Open in App
ठळक मुद्देरतलाम, देवास, कटनी, रीवा और मुरैना की पांच नगर निगमों, 40 नगर पालिकाओं और 169 नगर परिषदों में 13 जुलाई को मतदान हुआ था। 43 जिलों में फैले इन स्थानीय निकायों में महापौर और पार्षद पदों के चुनाव दलीय आधार पर हुए।पांचों नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

देवासः देवास नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। देवास नगर निगम में कुल मिलाकर 1 लाख 65 हजार 422 मतदान हुआ था, जिनमें से उन्हें 89502 मत मिले, जबकि कांग्रेस की विनोदिनी व्यास को 43618 वोट मिले।

इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी ने 45884 वोटों से जीत दर्ज की। इसके अलावा महापौर पद हेतु बसपा की निकिता सूर्यवंशी को 3799 मत, आम आदमी पार्टी की चाना ज्ञानेश को 7534, जुबेदा हातम को 6913 और निर्दलीय उम्मीदवार मनीषा को 12367 मत प्राप्त हुए। जबकि 1690 मत नोटा को मिले।

देवास नगर निगम में महापौर के अलावा 45 पार्षद पद पर भी निर्वाचन हुआ था , जिसमे से 32 पर भाजपा , 08 पर कांग्रेस और 05 पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। इसी प्रकार देवास जिले में दूसरे चरण में 04 नगर पंचायत में 15 पार्षद पद पर निर्वाचन हुआ था।

जिनके परिणामों में सोनकच्छ नगर पंचायत में भाजपा 04, कांग्रेस 05 और 06 पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। जबकि पिपलरवा नगर परिषद में बीजेपी के 10 और कांग्रेस का 1 प्रत्याशी विजयी हुए। इसी प्रकार भोरासा नगर परिषद में 8 पर भाजपा, 06 पर कांग्रेस और 01 पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विजेता रहा। वही टोंकखुर्द नगर परिषद में 05 पर भाजपा और 10 पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना चल रही है जिसमें पांच नगर निगम के महापौर पद पर कांग्रेस दो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि एक स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार चार हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं।

दूसरे चरण के तहत रतलाम, देवास, कटनी, रीवा और मुरैना की पांच नगर निगमों, 40 नगर पालिकाओं और 169 नगर परिषदों में 13 जुलाई को मतदान हुआ था। 43 जिलों में फैले इन स्थानीय निकायों में महापौर और पार्षद पदों के चुनाव दलीय आधार पर हुए।

बुधवार हो रही मतगणना के पांचों नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि मुरैना में महापौर पद की कांग्रेस की उम्मीदवार शारदा सोलंकी सातवें दौर की गणना के बाद भाजपा की मीना जाटव से 13,250 मतों से आगे हैं।

रीवा में कांग्रेस के अजय मिश्रा भाजपा के प्रमोद व्यास से सातवें दौर की गणना के बाद 8,227 मतों से आगे चल रहे हैं। रतलाम में भाजपा के प्रहलाद पटेल कांग्रेस के मयंक जाट से नौवें दौर की गणना के बाद 8,591 मतों से आगे हैं।

अधिकारी ने बताया कि कटनी में महापौर पद की निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति सूरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की ज्योति दीक्षित से चौथे दौर की गणना के बाद 4,200 मतों से आगे चल रही हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसBJPशिवराज सिंह चौहानकमलनाथkamalnath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?