लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की मंत्री के विवादित बोल, 'भगवान करे आपके घर के मुखिया को कुछ हो जाए'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 16, 2018 23:25 IST

मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

Open in App

भोपाल, 16 जून : मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। खबर के अनुसार  शिवपुरी की एक सभा  को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान करे आपके परिवार के मुखिया को कुछ हो जाए तो हमनें उनकी अंत्येष्टि का भी इंतजाम कर रखा है। 

सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि आज हम आपकी सिर्फ अभी की बात नहीं सोच रहे पर भगवान करे कि आपके परिवार के मुखिया को कुछ हो जाए। तो उसकी भी व्यवस्था हमने करी है, दो लाख और चार लाख उसकी अंत्येष्टि के लिए भी हमने व्यवस्था कर ली है। इस बयान के आने के बाद उनकी आलोचना की जाने लगी है।

हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 60 साल से कम उम्र में परिवार के मुखिया की मौत हो जाने पर दो लाख रुपये और हादसे में किसी की मौत होने पर परिवार को चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, लोगों को लुभाने वाली इस स्कीम को कहा जा रहा है। यशोधरा के सामने आए इस वीडियो को  13 जून का कहा जा रहा है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने इस तरह का बयान दिया हो इससे पहले भी वह विवादित बयान दे चुकी हैं। इसी साल के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने काफी पहले से इसके लिए रणनीति शुरू कर दी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत