लाइव न्यूज़ :

पांच साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा हो भारत लौटा जितेंद्र, खुशी से उछल पड़े परिजन

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 3, 2018 16:34 IST

जितेंद्र अर्जुनवार साल 2013 में घर से भागकर भटकते हुए राजस्थान पहुंचा, वहां से वह पाकिस्तान की सीमा में चला गया। जितेंद्र का भाई भरत बरघाट में मैकेनिक का काम करता है।

Open in App

भोपाल, 3 मईः मध्यप्रदेश के जिले से सटे सिवनी जिले के बरघाट में एक सूचना ने लोगों की खुशियां बढ़ा दी हैं। दरअसल, मामला ऐसा है कि साल 2013 से पाकिस्तान की जेल में बंद जितेंद्र अर्जुनवार को रिहा कर दिया गया है और वह उसके घर पहुंचने के बाद पूरे इलाके  में खुशी दौड़ गई। लंबे समय से उसकी रिहाई की राह देख रहे मां व भाई-बहन खुशी से झूम उठे। परिजनों का कहना है कि उनके पास कोई शब्द नहीं है खुशी का इजहार करने के लिए। 

गौरतलब हो कि विगत वर्ष जितेंद्र को वापस लाने के लिए स्थानीय रहवासियों ने  प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने पूरी जानकारी लेने के बाद आगे बढ़कर रूचि दिखाई और अब आज ऐसी स्थति बन गयी कि जितेंद्र के वापसी का रास्ता साफ हुआ। बरघाट स्थित जितेंद्र के घर पहुंचकर पुलिस ने उसकी रिहाई का जानकारी दी थी और गुरुवार को जितेंद्र पाकिस्तान की जेल से आजाद होकर भारत-पाकिस्तान के वाघा बॉर्डर से स्वदेश पहुंच गया।  

ये भी पढ़ें-65वें नेशनल फिल्म अवार्ड के 60 विजेताओं ने किया सरकार के फैसला का विरोध, श्रीदेवी का पुरस्कार लेने पहुंचे जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर

हालांकि, पुलिस ने बुधवार को ही उसके परिजनों से कहा था कि वे लोग जितेंद्र को लाने के लिए तैयार रहें, जैसे ही सूचना आएगी उनको ले जाया जाएगा। जितेंद्र की रिहाई की खबर लगने के बाद सगे संबंधियों के अलावा अन्य लोग भी उसके घर पहुंच रहे हैं। 

आपको बता दें कि जितेंद्र अर्जुनवार साल 2013 में घर से भागकर भटकते हुए राजस्थान पहुंचा, वहां से वह पाकिस्तान की सीमा में चला गया। जितेंद्र का भाई भरत बरघाट में मैकेनिक का काम करता है। बताया जाता है कि जितेंद्र एनीमिया की बीमारी से पीडि़त है। उसका पाकिस्तान की जेल में इलाज किया गया है। वह पाकिस्तान के कराची जिले के मलिर सर्किल जेल में बंद रहा है। 

ये भी पढ़ें-जब मोदी जी घबराते हैं तो पर्सनल अटैक करने लगते हैं: राहुल गांधी

जितेंद्र ठीक से चल नहीं पाता है जिस कारण ही उसे बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद परिजन उसकी बीमारी को लेकर चिंतित हैं। परिजनों ने जितेंद्र के भारत वापस लौटते ही सरकार से उसके इलाज का बीड़ा उठाने की मांग की है। (भोपाल से सुधीर शर्मा की रिपोर्ट)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :इनडो पाकमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट