लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: खरगोन सांप्रदायिक हिंसा में 64 एफआईआर दर्ज, 175 लोग गिरफ्तार, आज कर्फ्यू में 9 घंटे की ढील

By भाषा | Updated: April 24, 2022 13:17 IST

खरगोन के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार मोहसिन उर्फ वसीम को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देखरगोन में 10 अप्रैल को हुई हिंसा में दुकानों, घरों एवं वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था।खरगोन के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खरगोन शहर में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। खरगोन के पास के इलाकों और अन्य स्थानों पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भोपाल/ खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में पिछले पखवाड़े रामनवमी के अवसर पर निकाली गयी शोभायात्रा पर पथराव के बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 175 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय प्रशासन ने रविवार को लगातार दूसरे दिन खरगोन में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नौ घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी है।

खरगोन जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि खरगोन शहर में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

काशवानी ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि 10 अप्रैल को खरगोन शहर में हुई हिंसा के संबंध में अब तक 64 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि खरगोन के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार मोहसिन उर्फ वसीम को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

काशवानी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खरगोन के पास के इलाकों और अन्य स्थानों पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खरगोन में 10 अप्रैल को हुई हिंसा में दुकानों, घरों एवं वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। स्थानीय प्रशासन 14 अप्रैल से कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दे रहा है।

इस हिंसा में खरगोन के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को पैर में गोली लगी थी, वह फिलहाल छुट्टी पर हैं और उनका इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार कर्फ्यू में ढील स्थानीय अनाज मंडी, पेट्रोल पंपों और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों से मिट्टी के तेल की बिक्री के लिए लागू नहीं होगी,केवल दूध, सब्जियों, दवाओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

टॅग्स :Madhya Pradeshkhargone-acशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"