लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मामला: मजदूर के नम्बर को अंकिता लोखंडे का नम्बर समझ कॉल कर रहे लोग

By भाषा | Updated: July 6, 2020 20:55 IST

"राजपूत की आत्महत्या के बाद से मजदूर के मोबाइल फोन पर हर रोज कई कॉल आ रहे हैं। कुछ लोग कॉल के दौरान मजदूर का परिचय जानने के बाद फोन काट देते हैं, जबकि कुछ कॉलर फोन उठाते ही राजपूत की आत्महत्या को लेकर अपने गम और गुस्से का इजहार करने लगते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता लोखंडे के नाम से बनाये गये फेसबुक पेज को 40,000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हमने हकीकत जानने के लिये मैसेंजर से इस पेज के संचालक को संदेश भी भेजा। कुछ कॉलर फोन उठाते ही राजपूत की आत्महत्या को लेकर अपने गम और गुस्से का इजहार करने लगते हैं।

इंदौरःमध्य प्रदेश के इंदौर में मकानों में फर्श लगाने वाला 20 वर्षीय मजदूर सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से अपने मोबाइल फोन पर इस बहुचर्चित मामले को लेकर अनचाहे कॉल की बाढ़ से बुरी तरह परेशान है।

मामले की जांच कर रही पुलिस की साइबर सेल का कहना है कि पहचान की गफलत से जुड़े इस गड़बड़झाले का कारण दिवंगत अभिनेता की पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के नाम से बनाया गया एक फेसबुक पेज है जिस पर मजदूर का मोबाइल नंबर डला हुआ है। राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि वक्त-बेवक्त आने वाले अनचाहे फोन कॉल से तंग आकर मजदूर ने पुलिस के इस दस्ते को शिकायत की है।

उन्होंने शिकायत पर शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि फेसबुक पर अंकिता लोखंडे के नाम से एक पेज है जिस पर "अबाउट" सेक्शन में मजदूर का मोबाइल नम्बर दर्ज है। सिंह ने बताया, "राजपूत की आत्महत्या के बाद से मजदूर के मोबाइल फोन पर हर रोज कई कॉल आ रहे हैं। कुछ लोग कॉल के दौरान मजदूर का परिचय जानने के बाद फोन काट देते हैं, जबकि कुछ कॉलर फोन उठाते ही राजपूत की आत्महत्या को लेकर अपने गम और गुस्से का इजहार करने लगते हैं।"

उन्होंने बताया, "अंकिता लोखंडे के नाम से बनाये गये फेसबुक पेज को 40,000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हमने हकीकत जानने के लिये मैसेंजर से इस पेज के संचालक को संदेश भी भेजा। लेकिन अब तक हमारे संदेश का कोई जवाब नहीं आया है।"

सिंह ने बताया, "हम फेसबुक से पता करेंगे कि यह पेज आखिर कौन चला रहा है? इसके बाद मजदूर की शिकायत पर जांच के तहत आगामी कदम उठाये जायेंगे।" ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी", "शुद्ध देसी रोमांस", "राब्ता" और "छिछोरे" जैसी हिन्दी फिल्मों में अभिनय के लिये मशहूर 34 वर्षीय राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दिवंगत अभिनेता की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे इंदौर से ही ताल्लुक रखती हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरअंकिता लोखण्डेसुशांत सिंह राजपूतप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण