लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: लाठीचार्ज में मासूम की मौत के बाद पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, दो सब इंस्पेक्टर पर हत्या का मामला दर्ज

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 10, 2021 15:31 IST

मंगलवार को रामनगर में पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे। उन्हें समझाने करैरा पुलिस पहुंची थी। बातचीत के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे।पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज होने के बाद ही ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया।

इंदौरः शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर गधाई में सड़क पर पुलिया निर्माण के विरोध को लेकर हुई पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद देर रात स्थानीय ग्रामीणों के दबाव के चलते पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों  उपनिरीक्षक अजय मिश्रा एवं उपनिरीक्षक जगदीश रावत पर धारा 302, 34 एवं एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, ग्रामीणों के खिलाफ भी पुलिस पर पथराव करने का मामला दर्ज हो सकता है।

मंगलवार को रामनगर में पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे। उन्हें समझाने करैरा पुलिस पहुंची थी। बातचीत के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। 

पथराव में करैरा थाना पुलिस के उपनिरीक्षक राघवेंद्र यादव सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। उपनिरीक्षक राघवेंद्र यादव को ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने भीड़ और उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई।

इस घटना में एक डेढ़ वर्षीय बालक नंदू जाटव पुत्र अशोक जाटव की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद विधायक प्रागी लाल जाटव के नेतृत्व में ग्रामीण बच्चे की लाश को सड़क पर रखकर इस बात पर अड़े हुए थे कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती तब तक वह धरना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।

मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल और शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी सारा दिन रामनगर गधाई में ही रुके रहे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन अंततः रात में पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज होने के बाद ही ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। पुलिस पर पथराव किए जाने के मामले में भी पुलिस ग्रामीणों पर एफ आईआर दर्ज कर सकती है।

टॅग्स :Madhya PradeshIndoreशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?