लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh High Court: यदि फेल हो गए तो दोबारा मौका नहीं, 20000 छात्रों को मुख्य परीक्षा देने की अनुमति, आखिर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ऐसा क्यों कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2024 12:32 IST

Madhya Pradesh High Court: छात्रों ने परीक्षाओं में बैठने की अनुमति का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी और न्यायमूर्ति ए के पालीवाल की खंडपीठ ने यह राहत दी।

Open in App
ठळक मुद्दे11 मार्च को पारित इस आदेश से लगभग 20,000 छात्र लाभान्वित होंगे। वे परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करते हैं, तो उन्हें कोई और लाभ नहीं दिया जाएगा।सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी और न्यायमूर्ति ए के पालीवाल की खंडपीठ ने यह राहत दी।

Madhya Pradesh High Court: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ‘अनुपयुक्त’ नर्सिंग महाविद्यालयों के लगभग 20,000 छात्रों को मुख्य परीक्षाएं देने की अनुमति दे दी, लेकिन साथ ही कहा कि यह विशेषाधिकार एक बार के लिए दिया गया है और अनुत्तीर्ण होने पर उन्हें आगे लाभ नहीं मिलेगा। इससे पहले, अदालत ने ऐसे नर्सिंग महाविद्यालयों के छात्रों को परीक्षाएं देने से रोक दिया था, जो मध्य प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं या डिस्पेंसरी के बिना संचालित किए जा रहे थे। कुछ छात्रों ने परीक्षाओं में बैठने की अनुमति का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी और न्यायमूर्ति ए के पालीवाल की खंडपीठ ने यह राहत दी।

पीठ ने कहा, ‘‘अनुपयुक्त महाविद्यालयों के छात्रों को भी परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन यह व्यवस्था और लाभ एक बार के लिए है और यदि वे परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करते हैं, तो उन्हें कोई और लाभ नहीं दिया जाएगा।’’ ‘लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष और वकील विशाल बघेल ने बताया कि 11 मार्च को पारित इस आदेश से लगभग 20,000 छात्र लाभान्वित होंगे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील