लाइव न्यूज़ :

मप्र उच्च न्यायालय ने जवाब नहीं देने पर प्रदेश सरकार पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: November 28, 2020 21:07 IST

Open in App

जबलपुर, 28 नवंबर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी के संबंध में जवाब दाखिल नहीं करने को लेकर राज्य सरकार पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

सितंबर में छिंदवाड़ा जिले के चौरई में विरोध-प्रदर्शन के दौरान उपमंडल अधिकारी का चेहरा काला करने से जुड़े एक मामले में गंभीर सिंह आरोपी हैं।

सिंह के वकील वरुण तन्खा ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद सिंह ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए आवेदन किया था।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव और न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल की खंडपीठ ने शुक्रवार को कहा, ‘‘प्रदेश और उसके अधिकारियों को 23 अक्टूबर 2020 के बाद से बार-बार दिए गए अवसरों के बावजूद जवाब दाखिल नहीं किया गया।''

अदालत ने कहा कि यदि उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति के पास 50,000 रुपये जमा किये जाते हैं तो प्रदेश सरकार को जवाब दाखिल करने का एक अंतिम अवसर और मिलेगा। प्रदेश सरकार जवाब दाखिल नहीं करने के लिये जिम्मेदार अधिकारी से इस राशि की वसूली कर सकती है। मामले में सुनवाई की अगली तारीख एक दिसंबर तय की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो