लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकार वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष अभियान चलाएगी : चौहान

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:07 IST

Open in App

भोपाल, 23 नवंबर मध्य प्रदेश सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर से एक महीने के लिए यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को सरलता से मिले।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक कहा, ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अतः 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक प्रदेश में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जन-सामान्य के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में उन्हें मिल रहे हितलाभ और सुविधाएँ प्रत्येक व्यक्ति को सरलता से मिलें, इसमें कोई परेशानी न आए, यह सुनिश्चित करना अभियान का उद्देश्य होगा।’’

चौहान ने कहा कि जो हितलाभ और सुविधाएँ जिस विभाग की हों, वे विभाग समीक्षा करें और हितग्राहियों तक सुविधाएँ सरलता से पहुँचाने में यदि किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता हो तो ऐसे सुधारों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में चल रहे अधोसंरचना संबंधी बड़े कामों की 25 दिसंबर से पहले एक बार समीक्षा आवश्यक रूप से कर लें।

चौहान ने कहा कि चार दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या भील को श्रद्धासुमन अर्पित करने के उद्देश्य से इंदौर जिले के पातालपानी में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा जिन्होंने शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए स्वयं का बलिदान कर दिया।

उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा 25 नवंबर से ‘ऊर्जा साक्षरता अभियान’ शुरू किया जा रहा है। इस अनूठे अभियान के माध्यम से स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों एवं जन-साधारण को ऊर्जा और ऊर्जा की बचत के विषय में जानकारी दी जाएगी तथा अभियान को एक मिशन के रूप में क्रियान्वित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो