लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दिया तोहफा, अब 62 की उम्र में होंगे रिटायर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2019 06:11 IST

Madhya Pradesh: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस फैसले की जानकारी मीडिया को जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने दी. शर्मा ने बताया कि बुधवार तो हुई बैठक में दैनिक वेतन भोगी को की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का फैसला लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 2 साल बढ़ा दी है. अब ये कर्मचारी 60 के बजाय 62 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे.

मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 2 साल बढ़ा दी है. अब ये कर्मचारी 60 के बजाय 62 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे. वहीं नगरीय निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का फैसला विधानसभा में मंजूरी के लिए भेजने का भी निर्णय लिया है.

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस फैसले की जानकारी मीडिया को जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने दी. शर्मा ने बताया कि बुधवार तो हुई बैठक में दैनिक वेतन भोगी को की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का फैसला लिया है. अब दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी अन्य कर्मचारियों की तरह 60 की जगह 62 साल में सेवानिवृत्त होंगे. 

उन्होंने बताया कि अनुदान प्राप्त कालेजों के शैक्षणिक संवर्ग की सेवानिवृत्ति आयु भी अब 62 की जगह 65 साल होगी. शर्मा ने बताया कि इसके अलावा बैठक में पीएससी से खुली भर्ती की उम्र 28 साल से बढ़ाकर 33 करने का फैसला लिया है. वहीं व्यापमं से भर्ती में भी उम्र को 28 साल से बढ़ाकर 33 किया गया है, जबकि महिलाओं की आयु सीमा 30 वर्ष होगी. पीएससी परीक्षा में भी एक साल के रिलेक्सेशन को मंजूरी दी गई है.

उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने को लेकर फैसला विधानसभा में मंंजूरी के लिए भेजा जाएगा. इसके अलावा बैठक में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ में कार्यरत सेवायुक्तों का किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में संविलियन का प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है.

शर्मा ने बताय कि बैठक में श्री सत्य सार्इं मेडिकल एवं हेल्थ केयर ट्रस्ट को बच्चों के हृदय रोग संबंधित अस्पताल खोलने हेतु ग्राम नैनोद जिला इंदौर में लगभग 10 एकड़ भूमि निशुल्क आवंटित किए जाने का प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है. इस अस्पताल में बच्चों के हृदय रोग का इलाज मुफ्त में किया जाएगा.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया