लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः अब 62 साल में रिटायर होंगे मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी, दो साल की बढ़ोत्तरी

By भाषा | Updated: March 30, 2018 19:30 IST

हम नहीं चाहते हैं कि कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हों, इसलिये कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्णय लिया है: शिवराज सिंह चौहान

Open in App

भोपाल, 30 मार्च: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय में पदोन्नति में आरक्षण का मामला विचाराधीन होने के कारण प्रदेश सरकार के कर्मचारी और अधिकारी पदोन्नत नहीं हो पा रहे हैं। हम नहीं चाहते हैं कि कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हों, इसलिये कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्णय लिया है।’’ इस फैसले से मध्य प्रदेश के करीब पांच लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। 

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण का मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन होने से सभी वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति रूक गई है । इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि शीर्ष अदालत से इस मामले में दो साल के अंदर फैसला हो जायेगा तब प्रदेश के संबंधित कर्मचारियों को पदोन्नति दी जा सकेगी। 

इस बीच कांग्रेस ने प्रदेश के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। इसके अलावा बेरोजगार युवकों के एक संगठन ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के खिलाफ कानूनी सहायता लेने की बात कही है। मालूम हो कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने गत मई में प्रदेश के एसटी...एससी वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण को रद्द करने का निर्णय दिया था। प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के इस फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में अपील दायर की। इसके बाद शीर्ष अदालत ने इस मामले में यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया है। इसके बाद से ही प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही हैं।

इस बीच कांग्रेस ने आज मांग की है कि प्रदेश सरकार को शिक्षित बेरोजगारों को 2000 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देना चाहिये। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा, ‘‘सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने के निर्णय से प्रदेश के कर्मचारियों का कोई भला नहीं होने वाला है। दूसरी ओर इससे प्रदेश के युवा कर्मचारी पदोन्नति हासिल करने से वंचित होंगे।’’ सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को ठेका कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिये, जो कि प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना