लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश चुनाव के तीन 'संजय', तीनों हैं धनकुबेर, एक के पास है निजी हेलीकॉप्टर

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 10, 2018 17:49 IST

राज्य के सबसे धनी प्रत्याशियों की सूची में पहले नंबर पर आने वाले संजय पाठक ने निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 2,26,1706691 (2.26 अरब) बताई है।

Open in App

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के मैदान में तीन सबसे धनी प्रत्याशी संजय हैं इसमें पहले पहले स्थान पर भाजपा के विजय राघवगढ़ से प्रत्याशी संजय पाठक शीर्ष पर हैं। वे प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के इंदौर-1 से प्रत्याशी संजय शुक्ला और तीसरे स्थान पर कांग्रेस के तेंदूखेड़ा प्रत्याशी संजय शर्मा है।

राज्य के सबसे धनी प्रत्याशियों की सूची में पहले नंबर पर आने वाले संजय पाठक ने निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 2,26,1706691 (2.26 अरब) बताई है। वे प्रदेश के अकेले ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके पास खुद का हेलीकाप्टर है।

बीते सालो केदारनाथ में आई त्रासदी के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए अपना हेलीकाप्टर मुहैया कराने पर वे चर्चा में आए थे। इसके लिए उन्हें उत्तराखंड सरकार ने सम्मानित भी किया था। धनी प्रत्याशियों की सूची में दूसरे नंबर पर आने वाले इंदौर-1 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला रियल स्टेट कारोबारी हैं।

उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 139 करोड़ बताई है। धनी प्रत्याशियों को सूची में तीसरे नंबर पर आने वाले नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा करोबारी हैं, उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 130 करोड़ बताई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनावएग्जिट पोल्सकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर