लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने तबाह किया पूरा परिवार, 18 दिन में 5 लोगों की मौत, बहू ने लगाई फांसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2021 08:40 IST

कोरोना के कहर ने देश में कई परिवारों को तबाह कर दिया है। ऐसी ही एक दिल दहलाने वाली खबर खबर मध्य प्रदेश के देवास जिले से आई है। यहां पिछले 18 दिनों में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के देवास जिले की घटना, कोरोना से पूरा परिवार हुआ तबाहघर में अब केवल एक बुजुर्ग और चार मासूम बच्चे बचे हैंघर के बड़े बेटे, छोटे बेटे और दोनों बहुओं की भी मौत, केवल 18 दिनों में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक परिवार पर कोरोना कहर बनकर टूटा है। 18 दिन के अंदर परिवार पूरी तरह से उजड़ गया। कोरोना से बीते 18 दिनों में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

वहीं घर की एक बहू ने सदमे में फांसी लगा ली है। उसके बाद परिवार में सिर्फ एक बुजुर्ग और मासूम बच्चे बचे हैं। रविवार को परिवार की बड़ी बहू का निधन हो गया है।

दरअसल, देवास के मैनाश्री नगर में रहने वाले बालकिशन गर्ग के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा। सबसे पहले उनकी पत्नी चंद्रकला देवी का निधन कोरोना से हुआ था। 19 अप्रैल को बड़े बेटे संजय गर्ग और उसके बाद 20 अप्रैल को छोटे बेटे स्वप्नेश गर्ग का कोरोना से निधन हो गया।

पत्नी और दो बेटों के निधन से बालकिशन गर्ग टूट गए। परिवार पर आई आफत को घर की छोटी बहू रेखा गर्ग बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने 21 अप्रैल को सदमे में अपनी जान दे दी। परिवार में बुजुर्ग बालकिशन गर्ग और बड़ी बहू रितु बची थी। साथ में चार छोटे-छोटे बच्चे बचे हैं।

बड़ी बहू का भी कोरोना से निधन

बताया जाता है कि इस दौरान बड़ी बहू रितु गर्ग भी कोरोना संक्रमित हो गई। इसके बाद उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसके बाद उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

परिवार में अब केवल बालकिशन गर्द और दोनों बेटों के चार छोटे-छोटे बच्चे ही बचे हैं। सभी महिला सदस्यों को कोरोना ने लील लिया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो