लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पुलिस संरक्षण में दलित दूल्हे ने पूरी की घोड़े पर सवारी की रस्म, दबंगों ने दी थी परिणाम भुगतने की चेतावनी

By विशाल कुमार | Updated: April 21, 2022 14:36 IST

22 वर्षीय नीरज अहिरवार ने राछवई अनुष्ठान के लिए सुरक्षा मांगी, जिसके लिए दूल्हा एक घोड़े की सवारी करता है और एक मंदिर में जाने से पहले अपने गांव में घूमता है। लोधी समुदाय के कुछ ग्रामीणों ने उससे कहा कि वह घोड़े पर न बैठे क्योंकि वह दलित है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला मध्य प्रदेश के दामोह जिले में सगोरिया गांव का है।22 वर्षीय नीरज अहिरवार ने एक वीडियो पोस्ट करके राछवई अनुष्ठान के लिए सुरक्षा मांगी थी।दामोह के पुलिस अधीक्षक डीआर तेनिवार ने सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक टीम भेजी।

भोपाल/सागर: मध्य प्रदेश के दामोह जिले में एक 22 वर्षीय दलित दूल्हे ने पुलिस संरक्षण में घोड़े की सवारी करके अपनी शादी की रस्म पूरी की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने 11 लोगों को एहतियातन गिरफ्तार भी किया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तथाकथित उच्च जाति के ग्रामीणों ने कथित तौर दूल्हे को धमकी दी थी कि अगर उसने बुधवार को ऐसा किया तो परिणाम भुगतना होगा।

दामोह के पुलिस अधीक्षक डीआर तेनिवार ने कहा कि एक वीडियो पोस्ट करके मदद मांगने के बाद उन्होंने नीरज अहिरवार के सगोरिया गांव में अनुष्ठान के लिए उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक टीम भेजी।

22 वर्षीय अहिरवार ने राछवई अनुष्ठान के लिए सुरक्षा मांगी, जिसके लिए दूल्हा एक घोड़े की सवारी करता है और एक मंदिर में जाने से पहले अपने गांव में घूमता है। लोधी समुदाय के कुछ ग्रामीणों ने उससे कहा कि वह घोड़े पर न बैठे क्योंकि वह दलित है।

दलित अधिकार कार्यकर्ता और मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य प्रदीप अहिरवार उनका समर्थन करने के लिए नीरज अहिरवार के गांव पहुंचे।

प्रदीप अहिरवार ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर उनकी अपील देखी। इसलिए, मैं यहां भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में उनका समर्थन करने आया हूं। यह दुख की बात है; लोग अभी भी जातिगत भेदभाव का सामना कर रहे हैं।

टॅग्स :Madhya Pradeshदलित विरोधDalit ProtestsPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए