लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कांग्रेस करने लगी पोस्टर के जरिए पांच साल सरकार चलाने का दावा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 26, 2019 20:15 IST

मध्य प्रदेशः कांग्रेस की ओर से किसी वरिष्ठ नेता ने न तो इस पोस्टर पर आपत्ति जताई है और न ही पोस्टर को लेकर नाराजगी जताई. खास बात यह है कि पोस्टर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं के चित्र भी लगे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के दो विधायकों की सेंधमारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह इनता बढ़ा है कि अब वे पोस्टर के जरिए कमलनाथ सरकार पांच साल चलने का दावा करने लगे हैं. राजधानी में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर लगाया गया एक पोस्टर चर्चा का विषय रहा है. यह पोस्टर कांग्रेस के प्रवक्ता शहरयार खान और उनके मित्रों ने लगाया है.

भाजपा के दो विधायकों की सेंधमारी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह इनता बढ़ा है कि अब वे पोस्टर के जरिए कमलनाथ सरकार पांच साल चलने का दावा करने लगे हैं. राजधानी में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर लगाया गया एक पोस्टर चर्चा का विषय रहा है. यह पोस्टर कांग्रेस के प्रवक्ता शहरयार खान और उनके मित्रों ने लगाया है.

इस पोस्टर पर लिखा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सदन में फ्लोर टेस्ट में दो भाजपा के विधायक का समर्थन प्राप्त कर ये साबित कर दिया की मध्य प्रदेश में जन हितैशी कमलनाथ सरकार चलेगी. प्रदेश कांग्रेस के बाहर लगाए गए इस पोस्टर से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. 

हालांकि कांग्रेस की ओर से किसी वरिष्ठ नेता ने न तो इस पोस्टर पर आपत्ति जताई है और न ही पोस्टर को लेकर नाराजगी जताई. खास बात यह है कि पोस्टर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं के चित्र भी लगे हैं. 

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर लगे इस पोस्टर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेता तो खुश हैं, मगर भाजपा में खलबली मच गई है. 

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर