लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सिर मुंडवा कर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के आगे झुके शिवराज, 2.84 लाख टीचर्स को होगा फायदा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 21, 2018 21:28 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्थायी अध्यापकों के अलग-अलग संवर्गों की शिक्षा विभाग में विलय करने की घोषणा की।

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को शिक्षा विभाग में लंबे समय से मांग कर रहे अध्यापकों की मांग पूरी करने का ऐलान किया है। उन्होंने अस्थायी अध्यापकों के अलग-अलग संवर्गों की शिक्षा विभाग में विलय करने की घोषणा की। इस ऐलान से प्रदेश के लगभग 2.84 लाख शिक्षकों को फायदा हो मिलेगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि 'शिक्षकों के अलग-अलग संवर्गों का शिक्षा विभाग में विलय होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के नियमित शिक्षकों को जो सुविधाएं मिलती हैं, वह अब इन अध्यापकों को भी मिलेगी। बता दें कि अभी हाल ही में कुछ आंदोलनकर्ता महिला शिक्षकों ने अपने बाल तक मुंडवा लिए थे,इसके बाद अब जाकर शिवराज सरकार ने इस मामले में फैसला लिया है। 

जानें क्या है पूरा मामला 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षकों को 25 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी। इसके बाद लगभग 50 हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षक विरोध में उतर आए थे। इन्होनें 100 प्रतिशत आरक्षण की मांग रखी थी। आंदोलनकर्ताओं में आंगनबाड़ी कर्मी और आशा कर्मी भी शामिल थे।

शिक्षक संघों का कहना था कि समान शिक्षा नीति नहीं होने की वजह से अव्यवस्था का माहौल है। इन्होनें यह भी कहा कि 'हमने बहुत बार सरकार से बातचीत की कोशिश की है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।'समान कार्य के लिए समान वेतन और उचित ट्रांसफर पॉलिसी जैसी चीजों को लेकर यह शिक्षक आंदोलन कर रहे थे।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशहड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब