लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से पहले सत्याग्रहियों से मिल आए सीएम शिवराज, राजगोपाल ने दी थी चेतावनी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 3, 2018 22:11 IST

ख्यमंत्री ने ऐसा करके कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के हाथों से यह मुद्दा छीनने का प्रयास किया। कांग्रेस ने 6 अक्तूबर को राहुल गांधी को सत्याग्रहियों से मिलने का समय तय किया है।

Open in App

भोपाल, 3 अक्तूबरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चल रहे एकता परिषद के नेतृत्व में भूमिहीनों के चल रहे सत्याग्रह आंदोलन स्थल पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहुंचकर हर व्यक्ति को जमीन का टुकड़ा देने की घोषणा कर दी। वे सत्याग्रहियों से मिले और उन्हें मनाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने ऐसा करके कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के हाथों से यह मुद्दा छीनने का प्रयास किया। कांग्रेस ने 6 अक्तूबर को राहुल गांधी को सत्याग्रहियों से मिलने का समय तय किया है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सतर्क होकर एक-दूसरे से मुद्दा छीनने का काम तेज कर दिया है। इसके चलते ग्वालियर में एकता परिषद के नेतृत्व में भूमिहीनों के चल रहे सत्याग्रह भी राजनीति का केन्द्र बन गया। यहां पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मध्यप्रदेश दौरे के दौरान 6 अक्तूबर को एकता परिषद के एक कार्यक्रम में मुरैना पहुंचना था।

राहुल गांधी का कार्यक्रम दोपहर को 12 जाने का था। इस बात की जानकारी जब मुख्यमंत्री को लगी तो वे आज ही ग्वालियर प्रवास के दौरान सत्याग्रहियों के बीच पहुंच गए और मंच से यह घोषणा कर दी कि प्रत्येक व्यक्ति को वे जमीन का टुकड़ा देंगे, कोई भी भूमिहीन नहीं होगा। 

मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि जमीन, जल और हवा पर सबका अधिकार है। कुछ बुद्धिमानों और ताकतवरों ने इस पर अधिकार कर लिया है। कोई लड़ रहा है अंधियारे में और कोई बंधे है सूरज से। आप भी लड़ रहे हो और मुख्यमंत्री होकर मैं भी लड़ रहा हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने मध्यप्रदेश में भूमि सुधार कानून बनाया। मैं एक प्रतिज्ञा करता हूं कि प्रत्येक व्यक्ति के पास जमीन का टुकड़ा होगा, भूमिहीन कोई नहीं रहेगा।

ग्वालियर में चल रहे सत्याग्रह के दौरान एकता परिषद के संस्थापक पी.वी. राजगोपाल ने चेतावनी दी थी कि अगर केन्द्र सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो 2019 में परिणाम भुगतने को तैयार रहे। साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर गांधीवादी विचारक डा.एस.एन.सुब्बाराव ने मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा था कि हर पार्टी के नेता गांधीजी के समाधी पर पुष्प अर्पित करते हैं, लेकिन कोई भी उनके सिद्धांतों, विचारों को नहीं अपनाता है। 

उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी दी कि अगर जमीन सहित सत्याग्रहियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो अगली सरकार भाजपा की नहीं होगाी। इसके अलावा सत्याग्रहियों ने 4 अक्तूबर को दिल्ली कूच की घोषणा की थी। इसके चलते आज मुख्यमंत्री को सत्याग्रहियों के बीच जाकर उनकी बात सुननी पड़ी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर