लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: एक्शन में CM मोहन यादव , नगरीय प्रशासन विभाग की बैठक में हुए नाराज, आंवटित मद की राशि को अन्य मद में खर्च करने पर लगाई फटकार 

By आकाश सेन | Updated: December 20, 2023 00:41 IST

भोपाल : एमपी की मोहन सरकार लगातार एक्शन में नजर आ रही है । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली । बैठक में आवंटित मद की राशि अन्य मद में खर्च करने को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।

Open in App
ठळक मुद्देCMडॉ मोहन यादव हुए नाराज।नगरीय प्रशासन विभाग की बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार।आंवटित मद की राशि को अन्य मद में खर्च करने पर लगाई फटकार ।हुकुमचंद मिल के मजूदरों को 464 करोड़ रुपये की बकाया राशि से देने के फैसले को हरी झंडी।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने आवंटित मद की राशि अन्य मद में खर्च करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस तरह के प्रकरणों की जांच करने की भी बात कही ।

विधानसभा भवन के मीटिंग हाल में हुई मीटिंग में सीएम मोहन यादव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक की। जिसमें कई अहम निर्देश दिए हैं। वहीं मीटिंग में मुख्यमंत्री ने आवंटित मद की राशि अन्य मद में खर्च करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में इस तरह के प्रकरणों की जांच होगी। साथ ही उन्होंने कंपाउंडिंग और बिल्डिंग परमिशन की व्यवस्था सरल करने के निर्देश दिए हैं।

शिप्रा नदी का होगा शुद्धिकरण

सीएम ने उज्जैन शिप्रा शुद्धिकरण के लिए प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए है। डॉ यादव ने कहा कि गंदा पानी शिप्रा नदी में न मिले यह सुनिश्चित करें। प्रोजेक्ट में नई तकनीक से पानी का दोबारा उपयोग करने लायक बनाएं।

हुकुमचंद मिल के मजूदरों को मिलेगा बकाया पैसा

वहीं नगरीय प्रशासन विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री मोहन ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों को बकाया पैसा दिया जाएगा। सीएम ने मजदूरों को भुगतान के लिए 464 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी है।मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मिल के मजदूरों को मिलने वाली 464 करोड़ रुपये की बकाया राशि से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर अपनी स्वीकृति दे दी है।  दो दशकों से भुगतान लंबित था, लंबे समय के बाद पुरानी मांग पूरी हुई है।

मांस बिक्री के लिए बनेंगे मार्केटइसके अलावा नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निकायों में मछली, मटन की बिक्री के लिए मार्केट बनाएं। मार्केट के निर्माण होने तक शेड की व्यवस्था की जाए। 

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालकैलाश विजयवर्गीयKailash Vijayvargiyaमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?