लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh by election 2020: कमलनाथ के बाद भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बिगड़े बोल, अश्लील टिप्पणी की

By भाषा | Updated: October 20, 2020 13:16 IST

भाजपा सरकार के मंत्री और आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी के लिये अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की दूसरी पत्नी को ‘‘रखैल’’ बताया।बिसाहूलाल अनूपपुर सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से उन्होंने वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीता था।अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन रखैल की दी है। वह अपनी पहली पत्नी के बारे में क्यों नहीं बता रहे हैं।

अनूपपुरः मध्य प्रदेश की मंत्री इमरती देवी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा कथित तौर पर ‘आइटम’ कहे जाने पर प्रदेश में मचे राजनीतिक बवाल के बीच प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी के लिये अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।

अनूपपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ उपुचनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने बिसाहूलाल के बयान को अपमानजनक बताया और कहा कि वह बिसाहूलाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। कथित वायरल वीडियो में प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की दूसरी पत्नी को ‘‘रखैल’’ बताया।

बिसाहूलाल अनूपपुर सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से उन्होंने वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीता था। वायरल वीडियों में मंत्री कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘‘ विश्वनाथ सिंह (कांग्रेस उम्मीदवार) अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी क्यों छिपा रहे हैं और नामांकन पत्र में अपनी ‘‘रखैल’’ के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन रखैल की दी है। वह अपनी पहली पत्नी के बारे में क्यों नहीं बता रहे हैं।’’

हालांकि, विश्वनाथ ने अपने बयान में साफ किया कि बिसाहूलाल द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा, ''मेरी शादी 15 साल पहले हुई और मेरी 14 साल की बेटी भी है। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करुंगा। यह भाजपा उम्मीदवार के चरित्र को उजागर करता है।

एक ओर तो वह मौन व्रत का नाटक कर रहे हैं और दूसरी ओर महिलाओं का अपमान करते हैं। लोग सब देख रहे हैं।’’ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि वह बिसाहूलाल से संपर्क करने में असमर्थ हैं क्योंकि वह आंतरिक इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिये उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?