लाइव न्यूज़ :

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने ली चुटकी, कहा- कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, वरना कोई यूं ही बेवफा नहीं होता

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 11, 2020 11:35 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 बीजेपी, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCM भूपेश बघेल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर चुटकी ली है और कहा है कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा थोड़ी होता है।ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ पार्टी के 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया है, जिसके बाद से मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार संकट में है।

कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते दिन मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुटकी ली है और कहा है कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा थोड़ी होता है। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ पार्टी के 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया है, जिसके बाद से मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार संकट में है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'कुछ तो मजबूरियां रही होंगी वरना कोई यूं ही बेवफा थोड़ी होता है। कांग्रेस से जाने वाले लोग हमेशा हमने देखा है कि वो घुर्राते हुए जाते हैं और दुम दबाकर आते हैं और ऐसे अनेक उदाहरण हैं।'

इसके अलावा रायपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हमें राज्य की दो राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार तय करने हैं। मैं पार्टी के आलाकमान के साथ इस पर चर्चा करने के लिए दिल्ली जा रहा हूं।'

Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel on political situation in Madhya Pradesh: How many people were there in BJP MLAs meeting, what number do they have? The government will survive, it is just the beginning, Kamal Nath ji's moves have not come to light yet. pic.twitter.com/ZrQaoh4xkU— ANI (@ANI) March 11, 2020

इधर,कांग्रेस ने दावा किया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जाने वाले विधायक उनके संपर्क में हैं। साथ ही साथ चारों निर्दलीय विधायक भी कांग्रेस के साथ हैं। और तो और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुछ विधायक भी उनके टच में हैं। ऐसे में वह अपना बहुमत विधानसभा में साबित कर देगी।  

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 बीजेपी, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है। 

टॅग्स :भूपेश बघेलकांग्रेसज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर