लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण पर मध्य प्रदेश सरकार का फैसला, हफ्ते में दो दिन भोपाल रहेगा बंद

By भाषा | Updated: June 12, 2020 09:17 IST

भोपाल में अबतक कोविड-19 के कुल 2012 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 66 की मौत हो चुकी है, 1403 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 543 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 हजार 241 मामले हो गए हैं। राज्य में कोविड-19 से 431 लोगों की मौत हो गई है।मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 घंटे में 192 नए मामले सामने आए हैं।

भोपालमध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार (11 जून) रात को कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 85 नये मरीज मिलने के बाद सरकार ने फैसला किया है कि शहर में हर शनिवार एवं रविवार को सभी बाजार बंद रहेंगे। मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि भोपाल पर पूरा फोकस करें।''

उन्होंने कहा, ''पूरा मध्यप्रदेश :कोविड—19 की बीमारी से लगभग संभल गया है। मामला केवल भोपाल का है।'' मिश्रा ने बताया, ''इसलिए आज यह तय किया है कि पूरा भोपाल पांच दिन खुलेगा और दो दिन शनिवार एवं रविवार को बंद रहेगा।''

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट 

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 192 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,241 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटें में इस बीमारी से चार और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 431 हो गई है। यह जानकारी मध्य प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने दी है। 

Coronavirus प्रतीकात्मक तस्वीर

अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में दो और बुरहानपुर एवं छिन्दवाड़ा में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 163 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 64, भोपाल में 66, बुरहानपुर में 20, खंडवा में 17, खरगोन में 13, सागर में 13, जबलपुर में 11, देवास एवं मंदसौर में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,026 निरूद्ध क्षेत्र हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस