लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः मध्य प्रदेश में बिजली गिरने की चेतावनी, अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 9, 2020 18:46 IST

24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा एवं इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर जबलपुर, सागर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की कई व उज्जैन संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

Open in App
ठळक मुद्देकोलारस में 2, देवसर, नैनपुर, बदलेवगढ़, पवई, पानसेमल, भितरवार, बाग, खिरकिया, खकनार, जोबट, में 1 सेमी बरसात हुई.मण्डला, बालाघाट, छतरपुर, गुना, ग्वालियर, दतिया एवं भिंड जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है. उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा एवं इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर जबलपुर, सागर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की कई व उज्जैन संभाग के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा.

बीते 24 घंटों में मौसम विभाग के अनुसार अमरकंटक, बुरहानपुर में 5, माडा, लखनादौन, धनौरा, नागौद, खण्डवा, करेरा में 3, हनुमना, पंधाना, गंधवानी, कोलारस में 2, देवसर, नैनपुर, बदलेवगढ़, पवई, पानसेमल, भितरवार, बाग, खिरकिया, खकनार, जोबट, में 1 सेमी बरसात हुई.

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों में शहडोल संभाग के जिलों में तथा छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट एवं मण्डला जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. इसके साथ ही रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा जबलपुर, नरसिंहपुर एवं कटनी जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

इसके साथ ही उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शहडोल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में तथा रायसेन, भोपाल, रीवा, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, बालाघाट, छतरपुर, गुना, ग्वालियर, दतिया एवं भिंड जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमध्य प्रदेशभोपालभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए