लाइव न्यूज़ :

पन्ना में हीरा खदानः मजदूर की किस्मत चमकी, श्रमिक को मिले तीन हीरे, जानिए कीमत

By भाषा | Updated: August 7, 2020 14:07 IST

पन्ना जिले के हीरा अधिकारी आर के पांडे ने बताया कि उथली हीरा खदान की खुदाई के दौरान सुबल नामक श्रमिक को साढ़े सात वजन कैरेट के तीन हीरे मिले हैं। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों ने इन हीरों की कीमत 30 से 35 लाख रुपये की बीच आंकी है।

Open in App
ठळक मुद्देनियमानुसार इन हीरों की नीलामी की जायेगी और 12 प्रतिशत कर की राशि काट कर शेष 88 फीसद राशि सुबल को दे दी जायेगी। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में पन्ना की हीरा खदानों से एक मजदूर को 10.69 कैरेट का हीरा मिला था।

पन्नाः दुनिया भर में कीमती हीरों की खदानों के लिये प्रसिद्ध पन्ना में एक मजदूर की किस्मत उस समय चमक उठी जब उसे हीरा खदान से तीन हीरे मिले। इन हीरों की कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये आंकी गयी है।

पन्ना जिले के हीरा अधिकारी आर के पांडे ने बताया कि उथली हीरा खदान की खुदाई के दौरान सुबल नामक श्रमिक को साढ़े सात वजन कैरेट के तीन हीरे मिले हैं। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों ने इन हीरों की कीमत 30 से 35 लाख रुपये की बीच आंकी है।

उन्होंने बताया कि मजदूर ने इन हीरों को कार्यालय में जमा करा दिया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार इन हीरों की नीलामी की जायेगी और 12 प्रतिशत कर की राशि काट कर शेष 88 फीसद राशि सुबल को दे दी जायेगी। इससे संभवत: उसका भाग्य बदल जायेगा और सुबह अच्छा जीवन जीने में सक्षम हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में पन्ना की हीरा खदानों से एक मजदूर को 10.69 कैरेट का हीरा मिला था।

पन्ना में एक व्यक्ति को खदान की खुदाई के दौरान मिला 10.69 कैरेट का हीरा

हीरों की खदानों के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को खदान की खुदाई के दौरान मंगलवार को 10.69 कैरेट का उच्च क्वालिटी का एक बेशकीमती हीरा मिला है। जानकारों के मुताबिक यह नीलामी में 50 लाख रूपये से एक करोड़ रुपये में बिक सकता है।

हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा अधिकारी आर.के. पाण्डेय ने बताया कि आनंदी लाल कुशवाहा को आज उज्ज्वल क्वालिटी का एक बेशकीमती हीरा मिला है। इसका वजन 10.69 कैरेट है। उन्होंने कहा कि यह हीरा उसे पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर रानीपुर की उथली हीरा खदान की खुदाई के दौरान मिला है।

उन्होंने कहा कि कुशवाहा ने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इसे बेचने के लिए आगामी नीलामी में रखा जाएगा। इस हीरे की नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा, वह टैक्स काट कर उस व्यक्ति को दिया जाएगा।

इसी बीच, आनंदी लाल कुशवाहा ने बताया, ‘‘इससे पहले भी इसी खदान की खुदाई के दौरान मुझे 70 सेंट का हीरा मिल चुका है और अब मुझे 10.69 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है।’’ हीरा की जानकारी रखने वालों के अनुसार इस हीरे की कीमत 50 लाख रूपये से एक करोड़ रूपये तक मिल सकती है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशपन्नाहीराशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल