लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम का Live Streaming, 230 सीटों पर मतगणना की पल-पल की अपडेट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 11, 2018 07:48 IST

Madhya Pradesh assembly elections live streaming: मध्य प्रदेश चुनाव नतीजे Live Streaming: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम मंगलवार (11 दिसंबर) को आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटों के लिए मतगणना की जा रही है। बीते 28 नवंबर को प्रदेश में मतदान में कुल 75 फीसदी मतदान हुए थे। आज 2932 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होगा।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम मंगलवार (11 दिसंबर) को आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटों के लिए मतगणना की जा रही है। बीते 28 नवंबर को प्रदेश में मतदान में कुल 75 फीसदी मतदान हुए थे। आज 2932 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होगा।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सीधी टक्कर कांग्रेस से है। इस प्रदेश में दोनों राष्ट्रीय पार्टियां ही प्रमुख रूप से एक-दूसरे को चुनौती देंगी। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, सपाक्स पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं।

प्रदेश में निवर्तमान मुख्यमंत्री श‌िवराज सिंह चौहान हैं। वह बीजेपी नेता लगातार तीन विधानसभाओं से प्रदेश के मुखिया हैं। वे प्रदेश ‌में करीब 13 सालों से नेतृत्व कर रहे हैं। बीते चुनावों में भी एमपी में 150 से ज्यादा सीटें जीतकर एमपी में कीर्तिमान बनाया था।

लेकिन अबकी चुनाव में कांग्रेस ने शिवराज स‌िंह चौहान सरकार को कई मोर्चों पर चुनौती दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश में जबर्दस्त चुनाव प्रचार किया है। इसका असर एग्जिट पोल में देखने को ‌मिला था।

यहां देखें मध्य प्रदेश चुनाव परिणाम 2018 की मतगणना

ये रहे एमपी एग्जिट पोल 2018

चैनलबीजेपीकांग्रेसअन्य
इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया102-120104-1224-11
लोकनीति-सीएसडीएस9412610
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स1268915
इंडिया न्यूज- एमपी नेता10611212
रिपब्लिक टीवी+जन की बात108-12895-1157
न्यूज 2410311512
टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर