लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: मुंगावली और कोलारस में रिकॉर्ड तोड़ 75 प्रतिशत वोटिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 19:53 IST

मतदान के दौरान कई स्थानों पर विवाद के साथ ही वीवीपीएटी और ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी भी देखने को मिली।

Open in App

भोपाल, 24 फरवरी: मध्य प्रदेश में भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए शनिवार को भारी मतदान दर्ज किया गया है। कोलारस में 72.82 प्रतिशत और मुंगावली में 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों विधानसभा क्षेत्रों का औसत मतदान 75 फीसदी रहा है। मतदान के दौरान कई स्थानों पर विवाद भी हुआ, साथ ही वीवीपीएटी तथा ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी भी देखने को मिली। वहीं मुंगावली के थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को चुनाव आयोग ने हटाने के आदेश दिए। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान को लेकर मतदाताओं में बड़ा उत्साह रहा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। वहीं कुछ स्थानों से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की खबरें भी मिलीं। मुंगावली थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को हटा दिया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शिवपुरी जिले की कोलारस और अशोकनगर जिले की मुंगावली सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। उसके बाद भी कतार में लगे मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे मतदान के प्रतिशत में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

शिवपुरी के कोलारस में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के महेंद्र यादव और भाजपा के देवेंद्र जैन के बीच है, तो अशोकनगर के मुंगावली में मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र यादव और भाजपा की बाई साहब के बीच है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के विधायक थे, जिनके निधन के कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं। 

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह से मतदान की रफ्तार तेज रही। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई थी। सुबह 10 बजे तक जहां कोलारस में 16 और मुंगावली में 17 प्रतिशत मतदान हुआ। वह साढ़े 11 बजे तक बढ़कर 25 और 30 प्रतिशत पर पहुंच गया। दोपहर एक बजे तक कोलारस में 44 और मुंगावली में 47 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। शाम तीन बजे तक कोलारस में 59 और मुंगावली में 69 फीसदी मतदान हुआ था। 

इसके अलावा कोलारस में 15 और मुंगावली में 17 वीवीपैट मशीनें बदलनी पड़ीं। मतदान के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला। इसी तरह मतदान क्रमांक 56 में भी विवाद की खबर मिली। चुनाव आयोग के निर्देश पर मुंगावली के थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को हटा दिया गया। उनके स्थान पर रिशेश्वर सिंह को पदस्थ किया गया।

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशउप-चुनाव 2018उपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर