लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023ः 14 अप्रैल को आम्बेडकर जयंती पर महू में जुट रहे कई बड़े दल के नेता, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 18:50 IST

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा सूबे की कुल 230 सीटों में से कितनी सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी।मध्य प्रदेश की राजनीति हालांकि परंपरागत रूप से दो ध्रुवीय रही है।समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सरीखे दलों के विधायक चुनकर आते रहे हैं।

इंदौरः संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 132वीं जयंती पर शुक्रवार (14 अप्रैल) को उनकी जन्मस्थली महू में अलग-अलग दलों के नेता पहुंचेंगे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

 

अधिकारियों ने बताया कि आम्बेडकर जयंती पर महू पहुंचने वाले वरिष्ठ राजनेताओं में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हैं। ये राजनेता आम्बेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए ऐसे वक्त महू पहुंचेंगे, जब राज्य में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो चुकी है।

आम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव "पूरी जिम्मेदारी के साथ" लड़ेगी। हालांकि, सपा प्रमुख इस सवाल का जवाब टाल गए कि उनकी पार्टी सूबे की कुल 230 सीटों में से कितनी सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की राजनीति हालांकि परंपरागत रूप से दो ध्रुवीय रही है और सत्ता की कमान भाजपा या कांग्रेस में से किसी एक दल के पास रही है, लेकिन खासकर उत्तर प्रदेश सीमा से सटे कुछेक इलाकों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सरीखे दलों के विधायक चुनकर आते रहे हैं।

इस बीच, अतिरिक्त जिलाधिकारी अभय बेड़ेकर ने बताया कि आम्बेडकर जयंती पर देश भर से उनके करीब एक लाख अनुयायियों के महू आने का का अनुमान है और उनके भोजन, पेयजल और ठहरने को लेकर इस सैन्य छावनी क्षेत्र में माकूल इंतजाम किए गए हैं।

आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू के काली पलटन इलाके में हुआ था। प्रदेश सरकार ने आम्बेडकर जन्मस्थली पर बनाए गए स्मारक को 14 अप्रैल 2008 को उनकी 117वीं जयंती के मौके पर लोकार्पित किया था। यह स्मारक आम्बेडकर के अनुयायियों के लिए श्रद्धा का बड़ा केंद्र है। 

टॅग्स :Bhimrao Ambedkarभोपालअखिलेश यादवशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh ChouhanKamal Nath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल