लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election 2023:‘एग्जिट पोल’ के बाद MP में बढ़ी सियासी हलचल: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अचानक पहुंचे ग्वालियर, नड्डा के दौरे के क्या हैं सियासी मायने ?

By आकाश सेन | Updated: December 1, 2023 18:25 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अचानक ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे हैं। जहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का स्वागत एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया। जेपी नड्डा के अचानक इस दौरे ने मध्य प्रदेश की सियासत में कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘एग्जिट पोल’ के बाद MP दौरे पर नड्डा।ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आएं नड्डा।मतगणना को लेकर पार्टी नेताओं से लेंगे फीड बैक।

मध्यप्रदेश के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।. एग्जिट पोल के सामने आने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अचानक ग्वालियर पहुंचना, MP की सियासत को सियासी हवा दे रहा है। नड्डा दो दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर हैं। चर्चा है कि जेपी नड्डा CM शिवराज, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ बैठक कर सकते हैं।

प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा BJP के सीएम फेस को लेकर भी है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेता से इन नेताओं की  बन्द कमरे में क्या खास चर्चा होने वाली है, इस पर सभी राजनीतिज्ञों और अन्य नेताओं की नजरें है।  वहीं एमपी में CM शिवराज क्या पांचवी बार CM बनने जा रहे हैं, इस सवाल पर खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान किनारा करते हुए नजर आए. उन्होंने सिर्फ भाजपा की जय-जय कहा।

CM शिवराज ने नड्डा के ग्वालियर आगमन पर कहा कि नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उनका ग्वालियर में स्वागत है। वही प्रदेश का नया मुखिया कौन होगा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस सवाल से दूरी बनाई है। हालाकी मतगणना के पहले अचानक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश आने के कई सारे सियासी मायने निकाले जा रहे है । लेकिन ये साफ है कि दौर के दौरान पार्टी अध्यक्ष नड्डा मतगणना को लेकर पार्टी नेताओं से फीड बैक भी लेंगे ।

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालbhopalशिवराज सिंह चौहानजेपी नड्डाJyotiraditya ScindiaNarottam Mishrajp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?