लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर, मध्य प्रदेश में 15 मई तक 'लॉकडाउन' की घोषणा, शिवराज बोले- सबकुछ रहेगा बंद

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2021 21:47 IST

Madhya Pradesh Lockdown: मध्य प्रदेश में भी हर रोज करीब 10 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 90 हजार के करीब पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में 15 मई तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'जनता कर्फ्यू' की घोषणा कीशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभी कड़े 'जनता कर्फ्यू' की जरूरतमध्य प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 90 हजार के करीब पहुंच चुकी है

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मालों के बीच 'जनता कर्फ्यू' की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में गुरुवार को ऐलान किया। शिवराज ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 15 मई तक राज्य में सबकुछ कड़ाई से बंद करना होगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शिवराज ने कहा, 'हम सभी चीजें बहुत लंबे समय तक बंद नहीं रख सकते लेकिन 18 प्रतिशत से अधिक के संक्रमण दर के साथ हम खुला भी नहीं रख सकते है।'

शिवराज ने की शादी-विवाह की तारीख आगे बढ़ाने की अपील

शिवराज ने आगे कहा, 'जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें और संक्रमण की चेन तोड़ दें। शादी विवाह आगे बढ़ा दें।' चौहान ने कहा कि जिस गांव में एक भी कोरोना मरीज़ है, वहाँ मनरेगा के कार्य बंद कर दें। 

उन्होंने कहा कि कोरोना को समाप्त करने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर में ‘किल कोरोना’ अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान कर उनका तुरंत इलाज प्रारंभ किया जा रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में कोविड सहायता केंद्र बनाए जाकर वहाँ जाँच, मेडिकल किट वितरण आदि की व्यवस्था की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, आम आदमी, मध्यमवर्गीय व्यक्तियों को भी कोरोना का नि:शुल्क इलाज तुरंत उपलब्ध कराएगी और इसके लिए सरकार कल से ही योजना प्रारंभ कर रही है।

मध्य प्रदेश में 6 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है कोरोना से मौत

मध्य प्रदेश में पिछले साल से अब तक 6,24,985 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पांच मई तक के आंकड़े के मुताबिक राज्य में कुल 6,074 लोगों की जान भी कोरोना से जा चुकी है। प्रदेश में बुधवार रात तक 12319 नए मामले सामने आए थे वहीं 71 और लोगों की मौत हो गई।

प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 1817 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1579, ग्वालियर में 1174 एवं जबलपुर में 826 नये मामले आये। अब तक 5,29,667 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 89,244 है।

गौरतलब है कि कोरोना के मामलों को देखते हुए कई राज्य पहले ही लॉकडाउन या ऐसी ही पाबंदियों की घोषणा कर चुके हैं। इसमें दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल जैसे राज्य शामिल हैं। कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू भी लागू है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी