लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh and Chhattisgarh Assembly Elections 2023: बीजेपी ने मध्य प्रदेश के लिए 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2023 16:18 IST

Madhya Pradesh and Chhattisgarh Assembly Elections 2023: भाजपा ने आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में 90 और मध्य प्रदेश में 230 सीटें हैं।राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

नई दिल्लीः भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश के लिए 39 प्रत्याशियों की सूची जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के लिए 21 की सूची जारी है। छत्तीसगढ़ में 90 और मध्य प्रदेश में 230 सीटें हैं। दोनों राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची में पांच महिलाओं समेत कुल 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए भी पांच महिलाओं सहित 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। दोनों राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 

यह पहली बार है कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के एक दिन बाद आई है। जो उम्मीदवारों के चयन और चुनाव रणनीतियों की तैयारी के लिए पार्टी की निर्णय लेने वाली संस्था है।

इस साल की शुरुआत में कर्नाटक चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी एक और हार के मूड में नहीं है। इस साल के अंत में राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में शामिल हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

टॅग्स :चुनाव आयोगछत्तीसगढ़BJPजेपी नड्डामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"