लाइव न्यूज़ :

MP: झरने में फंसे सभी 45 लोग बचाए गए, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

By भाषा | Updated: August 15, 2018 20:56 IST

शिवपुरी के जिला कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने बताया कि झरने में पानी के तेज बहाव के बीच चट्टानों पर फंसे 27 लोगों में से अबतक आठ लोगों को हेलीकाप्टर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Open in App

शिवपुरी, 15 अगस्त: मध्य प्रदेश में शिवपुरी से लगभग 55 किलोमीटर दूर सुभाषपुरा थानाक्षेत्र में सुल्तानगढ़ के पास एक प्राकृतिक झरने में बुधवार को अचानक पानी का बहाव तेज होने से चार-पांच लोगों के पानी में बहने की आशंका थी । अब  झरने में बुधवार शाम अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे सभी 45 लोग बचा लिए गए हैं। 5 लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद एयरलिफ्ट किया गया। बाकी 40 लोग रस्सी के सहारे बाहर निकाले गए। एसपी हिंगानकर ने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की जानकारी दी। 

पानी के तेज बहाव के बीच चट्टानों में फंसे लोगों में से आठ लोगों को हेलीकाप्टर की सहायता से बाहर निकाल लिया गया। बुधवार को अवकाश होने के चलते आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग वहां पिकनिक मनाने गए थे।

शिवपुरी के जिला कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने बताया कि झरने में पानी के तेज बहाव के बीच चट्टानों पर फंसे 27 लोगों में से अबतक आठ लोगों को हेलीकाप्टर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगनकर ने बताया, ‘‘झरने में पानी के तेज बहाव में चार या पांच लोगों के बहने की आशंका है।’’ उन्होंने कहा कि झरने के तेज बहाव के बीच चट्टानों पर फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बुधवार को अवकाश होने के कारण आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने आये थे। इनमें से कई लोग पहाड़ी झरने में नहा रहे थे, तभी झरने में पानी का बहाव तेज हो गया। उन्होंने कहा कि शायद पहाड़ी इलाके में तेज बारिश होने से झरने में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया।

टॅग्स :बाढ़मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर